देश के 130 जिले अभी भी रेड जोन में, लॉकडाउन के तीसरे फेज में 14 दिन तक यहां कोई राहत नहीं दी जाएगी

May 05, 2020

देश के 130 जिले अभी भी रेड जोन में, लॉकडाउन के तीसरे फेज में 14 दिन तक यहां कोई राहत नहीं दी जाएगी

लॉकडाउन का फेज-2 तीन मई को खत्म हो रहा था मगर अब सरकार ने इसे 4 मई से 17 मई तक के लिए बढ़ा दिया है। हालांकि, सरकार ने स्पष्ट किया है कि 14 दिन तक रेड जोन में कोई राहत नहीं दी जाएगी।

कोरोना संक्रमणों की संख्या के आधार पर राज्यों को छूट दे सकती है। इसके लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश के राज्यों के अलग-अलग जिलों को रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में बांटा है। मंत्रालय ने कोरोना मामलों की संख्या, डबलिंग रेट और टेस्ट के हिसाब से जिलों की नई सूची बनाई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव प्रीति सूदन ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को यह जानकारी दी है। देश के 130 जिलों में 3 मई के बाद भी सख्ती जारी रह सकती है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इन्हें रेड जोन घोषित किया है। उन्होंने कहा है कि रिकवरी रेट बढ़ा है। इसी हिसाब से अब अलग-अलग इलाकों में जिलों को जोन वाइज बांटा जा रहा है।

उत्तरप्रदेश में सबसे ज्यादा 19 रेड जोन

पश्चिम बंगाल का दावा- हमारे यहां सिर्फ 4 रेड जोन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के क्लासिफिकेशन पर पश्चिम बंगाल ने आपत्ति जताई है। वहां के प्रमुख स्वास्थ्य सचिव विवेक कुमार ने मंत्रालय को पत्र लिखकर कहा है कि हमारे राज्य में सिर्फ 4 रेड जोन हैं तो 10 क्यों बताए गए हैं?

ये भी पढ़ें

लॉकडाउन के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, गोल्डमैन साक्स, सैमसंग जैसी कंपनियां युवाओं को दे रही ऑनलाइन इंटर्नशिप का मौका http://uvindianews.com/news/amid-lockdown-companies-like-reliance-industries-goldman-sachs-samsung-are-offering-online-internship-opportunities-to-youth

आपकी राय !

अग्निवीर योजना से कितने युवा खुश... और कितने नहीं वोट करे और कमेंट में हमे वजह बातए ? #agniveer #agniveeryojana #opinionpoll

मौसम