देश के 170 जिले रेड जोन में

Apr 16, 2020

देश के 170 जिले रेड जोन में

लॉकडाउन में राहत देने के लिए गृह मंत्रलय की गाइडलाइन के साथ ही स्वास्थ्य मंत्रलय ने कोरोना वायरस के प्रभाव के आधार पर राज्यों को अपने जिले रेड, आरेंज और ग्रीन जोन में बांटने के निर्देश दिए हैं। देश के 170 जिलों को रेड जोन में रखा गया है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद व बेंगलुरु समेत छह मेट्रो सिटी रेड जोन में हैं। संतोष की बात है कि देश में इस महामारी ने अभी तक सामुदायिक संक्रमण का रूप नहीं धरा है। स्वास्थ्य मंत्रलय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल के अनुसार रेड व आरेंज जोन में शामिल जिलों में कंटेनमेंट प्लान लागू होगा व किसी आर्थिक गतिविधि की इजाजत नहीं होगी। ग्रीन जोन में शारीरिक दूरी व मास्क की अनिवार्यता संग आर्थिक व सामाजिक गतिविधियों की इजाजत मिलेगी। 28 दिन तक कोई केस नहीं आता तो आरेंज जोन ग्रीन जोन माना जाएगा। दिल्ली के दक्षिणी, दक्षिणी पूर्वी, शाहदरा, पश्चिमी उत्तरी व मध्य दिल्ली, उप्र के आगरा, नोएडा, मेरठ, लखनऊ, गाजियाबाद, फिरोजाबाद, मुरादाबाद, सहारनपुर, शामली, बिहार का सिवान आउटब्रेक वाले रेड जोन में हैं। वहीं, बिहार का मुंगेर, बेगुसराय, गया, दिल्ली का उत्तरी-पश्चिमी, उत्तराखंड के नैनीताल, उधम सिंह नगर व उप्र के बुलंदशहर, सीतापुर, बस्ती व बागपत रेड जोन के कलस्टर वाले जिलों में हैं। इसी तरह बिहार के गोपालगंज, नवादा, भागलपुर,सारन, लखीसराय, नालंदा, पटना, दिल्ली का उत्तरी-पूर्वी और उप्र के कानपुर नगर, वाराणसी, अमरोहा, हापुड़, महाराजगंज, प्रतापगढ़, रामपुर जैसे जिले आरेंज जोन में हैं। राज्यों को पत्र लिखकर अपने यहां रेड, आरेंज व ग्रीन जोन की पहचान के लिए भी कहा गया है। राज्य चाहें तो भविष्य में केस आने की आशंका के मद्देनजर किसी इलाके को आरेंज जोन में रख सकते हैं। सरकार ने ग्रीन जोन पर भी नजर रखने का फैसला किया है। यहां इनफ्लुएंजा या सांस संबंधी बीमारी से गंभीर रूप से ग्रसित मरीजों का कोरोना टेस्ट किया जाएगा।

 कोरोना मामलों के हिसाब से जिलों को रेड, आरेंज व ग्रीन में बांटा

 रेड और आरेंज जोन में नहीं होगी आर्थिक गतिविधियों की इजाजत

 केवल ग्रीन जोन वाले जिलों में मिलेगी प्रतिबंधों के साथ छूट

 दिल्ली, मुंबई समेत देश के लगभग सभी मेट्रो शहर रेड जोन में

संतोष की बात, संक्रमण ने अभी सामुदायिक स्वरूप नहीं लिया किस आधार पर हुआ वर्गीकरण रेड जोन ऐसे जिले जहां कोरोना के हॉट स्पॉट हैं। इसमें भी दो प्रकार हैं, आउटब्रेक व कलस्टर। आउटब्रेक यानी ज्यादा प्रकोप वाले जिले। इनकी संख्या 123 है। कलस्टर यानी ज्यादा केस सामने आए। इनकी संख्या 47 हैं। आरेंज जोन: कोरोना के मामले तो मिले लेकिन हॉट स्पाट नहीं हैं ग्रीन जोन : कोई मामला सामने नहीं आया |

यह भी पढ़े-

थोक महंगाई चार माह के निचले स्तर पर पहुंची http://uvindianews.com/news/wholesale-inflation-reaches-a-four-month-low

आपकी राय !

Gujaraat में अबकी बार किसकी सरकार?

मौसम