312 भ्रष्ट और अक्षम सरकारी अफसरों को किया गया रिटायर

Jul 12, 2019

312 भ्रष्ट और अक्षम सरकारी अफसरों को किया गया रिटायर

नई दिल्ली, प्रेट्र: कथित रूप से भ्रष्ट और अक्षम पाए गए 312 सरकारी अधिकारियों को सार्वजनिक हित में सेवानिवृत्ति दी गई है। कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने लोकसभा में बुधवार को एक लिखित जवाब में यह जानकारी दी।

जितेंद्र सिंह ने बताया कि जुलाई 2014 से मई 2019 तक सेवा नियमावली के तहत ग्रुप-ए के 36,756 और ग्रुप-बी के 82,654 अधिकारियों के सेवा रिकॉर्ड की समीक्षा की गई। इसके बाद ग्रुप-ए के 125 और ग्रुप-बी के 187 अधिकारियों को सेवानिवृत्त कर दिया गया। अनुशासनात्मक नियमों के तहत और सरकार के पास उपलब्ध सुबूतों के आधार पर भ्रष्ट अधिकारियों को समय से पहले सेवानिवृत्ति देने का पूरा अधिकार है।

यह भी पढ़े-

निचली अदालतों में रिक्तियां : सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों और हाई कोर्ट से 30 जुलाई तक स्टेटस रिपोर्ट मांगी, जानने के लिए लिंक पे क्लिक करे http://uvindianews.com/news/vacancies-in-lower-courts-supreme-court-sought-status-report-from-all-states-union-territories-and-high-court-till-july-30

आपकी राय !

Gujaraat में अबकी बार किसकी सरकार?

मौसम