Bugdet 2023: निर्मला सीतारमण ने संसद में पेश किया आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23

Jan 31, 2023

संसद में आज से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के साथ बजट 2023 की शुरुआत हो चुकी है कल केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण संसद में आम बजट पेश करेंगी लेकिन उससे पहले उन्होंने आज संसद में आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 पेश किया है। आर्थिक सर्वेक्षण के मुताबिक साल 2023 में आर्थिक विकास दर 7 फीसदी रहने के आसार है। हालांकि पिछले साल आर्थिक विकास की दर इससे ज्यादा रहने का अनुमान लगाया गया था।

हालांकि यूक्रेन-रूस युद्ध के बाद इस पर असर देखने को मिला है। आर्थिक विकास की दर पर किए गए सर्वे के मुताबिक, कोरोना काल में दो साल काफी मुश्किल भरा रहा लेकिन कृषि पर इसका ज्यादा असर नहीं देखने को मिला और निजी निवेश भी उच्च महंगाई दर से बेअसर रहा। कुछ हद तक महंगाई ने संकट बढ़ाया लेकिन सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर पर खूब खर्चा किया जिसके चलते महंगाई का ज्यादा असर देखने को नहीं मिला है।

अपने अभिभाषण की शुरुआत करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि, "मैं आज इस सत्र के माध्यम से, देशवासियों का आभार व्यक्त करती हूं कि उन्होंने लगातार दो बार, एक स्थिर सरकार को चुना है। मेरी सरकार ने देशहित को सदैव सर्वोपरि रखा, नीति-रणनीति में संपूर्ण परिवर्तन की इच्छाशक्ति दिखाई।"

उन्होंने कहा कि, "हमारे लिए युग निर्माण का अवसर है।हमें ऐसा भारत बनाना है जो आत्मनिर्भर है और जो अपने मानवीय दायित्व को पूरा करने में समर्थ हो, जिसमें गरीबी न हो, जिसका मध्यम वर्ग भी वैभव से युक्त हो। जिसकी युवाशक्ति, नारी शक्ति समाज और राष्ट्र को दिशा देने के लिए खड़ी हो। अमृतकाल का यह 25 वर्ष का कालखंड, स्वतन्त्रता की स्वर्णिम शताब्दी का, और विकसित भारत के निर्माण का कालखंड है। ये 25 वर्ष हम सबके लिए और देश के प्रत्येक नागरिक के लिए कर्तव्यों की पराकाष्ठा करके दिखाने के हैं।"

आपकी राय !

हमारे राज्य में औद्योगिक मजदूरों के हित में क्या कानून है

मौसम