PSEB 10th Result 2022: पंजाब बोर्ड दसवीं टर्म 2 रिजल्ट पर बड़ी खबर, जानिए किस दिन और किस वक्त जारी होंगे नतीजे

Jul 01, 2022
Source: https://www.jagran.com

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। PSEB 10th Result 2022: पंजाब बोर्ड दसवीं टर्म 2 रिजल्ट पर बड़ी खबर सामने आ रही है। बोर्ड आज दसवीं के नतीजे जारी कर सकता है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि, पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (Punjab School Education Board, PSEB) द्वारा आज, 1 जुलाई, 2022 को PSEB 10वीं का परिणाम 2022 घोषित कर सकता है। वहीं अगर आज नतीजों घोषणा नहीं की गई तो बोर्ड 4 जुलाई, 2022 तक पंजाब बोर्ड 10वीं कक्षा के परिणाम 2022 की घोषणा करेगा। PSEB से जुड़े सूत्रों ने मीडिया रिपोर्ट्स को बताया कि, "हम आज शाम तक PSEB 10वीं के परिणाम 2022 की घोषणा करने की कोशिश करेंगे। वहीं अगर ऐसा नहीं हुआ तो फिर कक्षा 10 के परिणाम 2022 की घोषणा सोमवार तक कभी भी की जा सकती है।

वहीं स्टूडेंट्स ध्यान दें कि PSEB Class 10वीं टर्म 2 का परिणाम 2022 आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा। इसके बाद, स्टूडेंट्स को पीएसईबी परिणाम 2022 कक्षा 10 की जांच करने के लिए अपना रोल नंबर एंटर करना होगा। वहीं आधिकारिक घोषणा के बाद 10 वीं कक्षा के परिणाम 2022 पीएसईबी की जांच करने के लिए सीधा लिंक भी पोर्टल पर अपडेट किया जाएगा।

How to check PSEB 10th result 2022 online: पंजाब बोर्ड दसवीं रिजल्ट चेक करने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो

पंजाब बोर्ड दसवीं रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं। इसके बाद, होम पेज पर 'रिजल्ट' टैब पर क्लिक करें। अब 'पीएसईबी कक्षा 10 परिणाम 2022' का चयन करें। अब दिए गए स्थान में अपना रोल नंबर या नाम दर्ज करें। इसके बाद, 'परिणाम खोजें' टैब पर क्लिक करें। पंजाब 10 वीं का परिणाम 2022 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। परिणाम की जांच करें और इसे आगे के संदर्भ के लिए सुरक्षित रख लें।

 

आपकी राय !

अग्निवीर योजना से कितने युवा खुश... और कितने नहीं वोट करे और कमेंट में हमे वजह बातए ? #agniveer #agniveeryojana #opinionpoll

मौसम