Eye Care Tips: आंखों में जलन होने का क्या है कारण, इससे कैसे बचा जा सकता है?

Mar 10, 2023

हमारे शरीर का प्रत्येक अंग बेहद ही महत्वपूर्ण होता है। यदि किसी कारण हमारे शरीर के किसी एक अंग में समस्याएं आती हैं, तो हमे अनेक प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।इसीलिए अपने शरीर के सभी अंगों पर विशेष प्रकार से ध्यान देना चाहिए। आप देखा होगा कि कई ऐसे लोग होते हैं जो आंखों की जलन के शिकार हो जाते हैं। क्या कारण होता है यह समस्या शुरु होने का आज हम आपको बतायेंगे की आंखों में जलन होने का सबसे बड़ा कारण क्या है?

आंखों में जलन क्यों होती है?

अक्सर आप ने कुछ लोगों को देखा होगा कि रात के समय भी कई ऐसे लोग होते हैं जो काम करते हैं। जब कोई व्यक्ति लगातार काम करता है दिन हो या रात किसी भी समय सिर्फ उसे काम करने से मतलब होता है। ऐसे व्यक्तियों की आंखों सबसे पहले अनेक समस्याएं आ जाती हैं।

जिसके कारण उनकी आंखों की रोशनी कम हो जाती है साथ ही उन्हें डॉक्टर से इलाज करने की जरुरत पड़ जाती है।आंखों में जलन होने के कई कारण हो सकते हैं।

अक्सर लोग जब कही आते-जाते हैं तो आंखों में धूल जाना साथ ही स्क्रीन पर लंबे समय तक काम करना, कॉन्टेक्ट लेंस के कारण होने वाला दर्द, लंबे समय तक लगातार लेंस पहनने के कारण, नींद पूरी न होना, तेज रोशनी का सामना करना, देर रात तक लगातार काम करना व आदि कारण है जिनसे आंखों में अनेक प्रकार की समस्याएं शुरु हो सकती है।

गुलाब जल के फायदे

गुलाब जल न केवल हमारी त्वचा के लिए लाभदायक है बल्कि यह आंखों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। यह आपको तरोताजा महसूस रखता साथ ही आपकी आंखों की जलन को कम करने में भी मददगार है।जब हम किसी भी स्थान पर लगातार जाते हैं तो हमारी आंखों रास्ते की धूल चली जाती है जिसके कारण आंखों में जलन होने लगती है।

रात को सोते समय आप गुलाब जल का प्रयोग करें इसकी कुछ बूंदे आंखों में डाल लें।यह आंखों को किसी भी प्रकार की गंदगी से बचाएं रखता है।इसके अलावा जब शरीर में विटामिन ए की कमी आ जाती है तो हमारी आंखों की लेयर सुखने लगती है जिसे कंजेक्टिवल कहा जाता है। इसके कारण भी आंखों मे जलन होने लगती है। ऐसी स्थिति में आप विटामिन ए युक्त भोजन का सेवन करें।

आपकी राय !

Gujaraat में अबकी बार किसकी सरकार?

मौसम