होली 2023 : घर पर ही तैयार करें हर्बल रंग, ताकि ना हो नुकसान हो महक उठे तन मन

Feb 20, 2023

होली का त्योहार बस  आने  ही वाला है। चारों  तरह रंग बिरंगे रंगों की बौछार होगी और मौज मस्ती का आलम इसमें चार चांद लगा देगा। होली पर रंग बरसना लाजमी है क्योंकि बिना रंग के होली का क्या मजा। लेकिन बाजार के खतरनाक, कैमिकल युक्त रंग होली का मजा बेमजा कर डालते हैं। कई बार ये रंग त्वचा, बालों के साथ साथ आंखों को भी बुरी नुकसान पहुंचाते हैं। इतना ही नहीं गंभीर बीमारियों और सांस की बीमारियों से परेशान लोगों के अंदर जाकर ये रंग बीमारी को संवेदनशील स्टेज पर ले आते हैं। इसलिए लोग अपनी त्वचा, बालों, आंखों और बीमारी के लिहाज में कई बार सही से होली नहीं खेल पाते और होली जैसे मौज मस्ती भरे त्योहार  से परहेज करने लगते हैं। लेकिन होली से कतराने की बजाय अगर आप घर पर ही होली के नेचुरल और प्राकृतिक हर्बल रंग तैयार कर लें तो होली का मजा दुगना हो जाएगा क्योंकि ये रंग आपको नुकसान भी नहीं करेंगे और त्वचा को फायदा भी करेंगे। 

 

इन नैचुरल रंगों से ना कोई रैशेज पड़ेंगे और ना ही त्वचा पर खुजली, जलन या दाने होंगे। ये हर्बल रंग खाने पीने की नैचुरल चीजों से बनाए जाते हैं और इनसे किसी बीमारी में भी कोई बुरा असर नहीं पड़ने वाला। तो देर किस बात की, इस बार होली के रंग घर पर ही तैयार कर लीजिए ताकि आप उत्साह से इस रंग भरे त्योहार में शामिल हो कर धूम से कह सकें - होली है भाई होली है।

घर पर आसानी से इस तरह बनाएं नेचुरल और हर्बल रंग

 

चुकंदर से बन जाएगा चटख जामुनी रंग

आजकल बाजार में खूब सारा चुकंदर आया है। सुर्ख जामुनी रंग का चुकंदर काटने पर ही रंग छोड़ने लगता है। इसका रंग ना केवल आपको अच्छी फील कराएगा बल्कि आप चाहे तो रंग बनाते वक्त चुकंदर को खा भी लेंगे तो भी लाल हो जाएंगे। चुकंदर को छीलकर कद्दूकस कर लीजिए। अब इसे पानी में डालिए और अच्छी तरह उबाल लीजिए। इसके बाद ठंडा होने दें और किसी बर्तन में स्टोर कर लें। जब रंग खेलना हो तो गुलाब जल या कोई ऐसेंशियल ऑयल डालकर इसके साथ होली खेलेंगे तो मजा भी आएगा और ये स्किन को फायदा भी करेगा। 

 

हरी सब्जियों से बनेगा हरा रंग

हरा रंग खूब अच्छा लगता है लेकिन बाजार के हरे रंग में कई तरह की मिलावट होती है। इस समय बाजार में हरी सब्जियों की भरमार है।पालक औऱ मेथी को पीस लीजिए, अब इसके अंदर  गुलाब जल मिलाइए और चावल का आटा मिलाकर सूखने के लिए छोड़ दीजिए। सूखने पर हाथ से मलकर रंग तैयार लीजिए। ये नेचुरल रंग आपको होली खेलने का लुत्फ भी देगा और जिसे ये लगाएंगे उसे नेचुरल स्क्रब का भी फायदा मिलेगा।

 

लाल रंग पलाश  का

पहले के सालों में होली पर पलाश यानी टेसू के फूल से रंग बनाने की परंपरा था जो खो चुकी है। आप पलाश के लाल फूलोंं से शानदार लाल रंग तैयार कर सकते हैं जिसका त्वचा को ग्लो करने में काफी योगदान होता है। टेसू के फूलों को कुछ घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें। बाद में इस पानी को उबाल लें और छान लें। ये शानदार लाल रंग आपको बहुत भाएगा। अगर आपको केसरिया रंग तैयार करना है तो इसी पानी में कुछ केसर की पत्तियां डाल देंगे तो जबरदस्त केसरिया रंग तैयार हो जाएगा जो आपकी स्किन को भी बहुत फायदा करेगा। 

 

नीम की पत्तियों से  बन जाएगा हरा रंग

हरा रंग बनाने के लिए आप आस पास के नीम के पेड़ से पत्तियां तोड़कर ले आइए। इन पत्तियों को पीस कर इसमें थोड़ा सा चंदन पाउडर मिलाकर इसे रंग की तरह खेलिए। ये रंग का मजा भी देगा और चेहरे की कई परेशानियों को भी दूर कर देगा जैसे मुंहासे, पिंपल, रैशेज आदि। ।

 

पीला रंग बनेगा आसानी से

पीला रंग घर पर बहुत ही आसानीन से बन सकता है। आप हल्दी, बेसन चंदन को एक साथ मिलाकर पीला रंग तैयार कर सकते हैं। ये त्वचा के लिए उबटन का भी काम करेगा और रंग का रंग  भी बन जाएगा।

 

मुल्तानी मिट्टी से रंग बनाइए

मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर कुछ घंटों पहले भिगोकर रख दें। कुछ घंटों बाद मुल्तानी मिट्टी का  लुगदा बन जाए तो इसमें  थोड़ा सा चंदन पाइडर मिलाएं और इसे रंग की तरह इस्तेमाल करें। ये रंग भी लगाएगा और जिसे रंग लगाया जा रहा है, उसके लिए शानदार नेचुरल और महकने वाला उबटन भी बन जाएगा। 

 

नीले रंग को इस तरह बनाइए

नीला रंग बनाना चाह रहे हैं तो जकरांदा के फूलों की मदद से  इसे तैयार किया जा सकता है। जकरांदा के फूलों के पौधे सर्दियां जाने के तुरंत बाद नर्सरीज में काफी आसानी से मिल जाते हैं. नीले  नीले छोटे छोटे फूलों की मदद से अच्छा रंग तैयार हो सकता है।

 

लाल रंग बनेगा अनार से

अनार बाजार में खूब आए हुए हैं। आपको लाल रंग बनाना है तो अनार के दानों से निकलने वाले लाल रस में  थोड़ा सा गुलाब जल और चंदन पाइडर मिलाकर पेस्ट तैयार कर सकते हैं और इससे होली खेल सकते हैं। ये बिलकुल नेचुरल कलर होगा इससे त्वचा को कोई नुकसान नहीं होने वाला

आपकी राय !

uniform civil code से कैसे होगा बीजेपी का फायदा ?

मौसम