ग़ाज़ियाबाद के वार्ड 56 में भाजपा को सही प्रत्याशी को ही टिकट देना होगा ।

Dec 10, 2022

पर्यावरणविद सत्येन्द्र सिंह ने वार्ड-56 के लिए भाजपा से मांगा टिकट, पात्रता देखकर दावेदारी को नज़रअंदाज़ करना होगा मुश्किल


गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में स्थानीय निकाय चुनाव की घोषणा अब किसी भी क्षण हो सकती है। गाजियाबाद में भी नगर निगम चुनाव लड़ने इच्छुक सभी दलों के नेताओं-पार्टी कार्यकर्ताओं में होड़ सी मची हुई है। सबसे ज्यादा आवेदन भाजपा से टिकट पाने के लिए दिये रहे हैं।

अवंतिका क्षेत्र के वार्ड- 56 से भाजपा नेता सत्येन्द्र सिंह ने भी पार्षद के लिए अपनी दावेदारी ठोकी है। उन्होंने भाजपा से पार्षद के लिए टिकट मांगा है। सत्येन्द्र सिंह न केवल भाजपा नेता हैं, बल्कि वे श्रम कानून सलाहकार, पर्यावरणविद, लेखक-पत्रकार और समाजसेवी हैं। सौम्य, सहज, उदारवादी स्वभाव होने से वे आम जनता के चहेते नेता हैं। 

वे व्यवहार कुशल, प्रभावी व्यक्तित्व के धनी होने के साथ उच्च शिक्षित व सफल-संपन्न व्यवसायी भी हैं। पूरे वार्ड-56 के नागरिकों से उनकी निजी जान-पहचान व स्वच्छ छवि पार्षद की पात्रता को और मजबूती देती है। सत्येन्द्र सिंह वर्तमान में कविनगर भाजपा मंडल के सोशल मीडिया के संयोजक हैं। इसके अलावा वे 'लॉ ऑफ लेबर' एडवरटाइजर्स एसोसिएशन यूपी के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं।

वे सामाजिक, धार्मिक, संस्कृतिक, राजनीतिक कार्यक्रमों में तो बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते ही हैं, पर्यावरण-स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम भी आयोजित कराते रहते हैं। उन्होंने वार्ड-56 में पार्क विकसित कराने, साफ़ सफाई व  विकास कार्य कराने में सबसे आगे रहते हैं। वे सामाजिक-सांस्कृतिक संस्था उत्थान समिति के अध्यक्ष व जिला गंगा संरक्षण समिति के सदस्य भी हैं। उत्थान समिति के बैनर तले वे वर्ष में अनेक बड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम कराते हैं, जिनकी चर्चा गाजियाबाद ही नहीं बल्कि दिल्ली तक होती है। वे पूरे देश एवं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के शहरों में अपनी अलग पहचान रखते हैं।

सत्येन्द्र सिंह करीब दो दशक से भी अधिक समय से शहर में समाजसेवा में लगे हैं। वे डेढ़ दशक से भारत विकास परिषद से भी जुड़े हैं। उनकी गिनती शहर के जनप्रिय, प्रतिष्ठित व संभ्रांत नागरिकों में होती है। समाज के हर वर्ग उनकी सम्मानजनक छवि व प्रभाव है।

वार्ड-56 में सत्येन्द्र सिंह से ज्यादा योग्य आवेदक नहीं मिल सकेगा। इसलिए भाजपा के संबंधित नेताओं के लिए टिकट के दिये गये आवेदन को नज़रअंदाज़ आसान नहीं होगा और ऐसा होना भी नहीं चाहिए। यही इतने क़ाबिल व पार्टी व समाज सेवा के प्रति समर्पित को टिकट नहीं दिया गया तो फिर भाजपा को इसका भारी खामियाजा भुगतना होगा। 

सूत्रों का कहना है कि भाजपा नेतृत्व की ओर से योग्य एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को ही टिकट देने पर विचार हो रहा है। इसलिए पूर्ण विश्वास के साथ कहा जा सकता है कि वार्ड नंबर-56 से भाजपा सत्येन्द्र सिंह को ही टिकट देना चाहिए। यदि भाजपा उन्हें टिकट देती है, तो फिर इस वार्ड से भाजपा की जीत को लेकर कोई संशय नहीं किया जाना चाहिए।

श्री सिंह के हजारों समर्थको को पूरी उम्मीद है कि पार्टी टिकट सत्येन्द्र सिंह को ही देगी। वे इसी विश्वास के साथ अभी से ही उनके लिए प्रचार की तैयारी की रणनीति बनाने में लग गये हैं।

आपकी राय !

uniform civil code से कैसे होगा बीजेपी का फायदा ?

मौसम