जल संचय के लिए वरदान साबित होगा सकापुर का अमृत सरोवर

Jun 20, 2022
Source: https://www.jagran.com/

अभियान के तहत खोदे जा रहे तालाब के महज मजदूरी पर अभी तक चार लाख रुपये खर्च किया जा चुका है। इतना ही नहीं 930 मानव दिवस का सृजन होने से बड़ी संख्या में श्रमिकों को कार्य भी मिला है। इस सरोवर के निर्माण में 36 से अधिक श्रमिकों को लगाया गया हे। यह तालाब लगभग पौने दो एकड़ क्षेत्र में खोदा जा रहा है। आस-पास के लोग भी इस कार्य से उत्साहित हैं। ग्राम प्रधान वंदना पांडेय के पति साहब लाल पांडेय ने बताया कि पूरी कोशिश है कि इसका कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करा लिया जाय। अमृत सरोवर में जल संचय के लिए बाहर से आने वाले पानी की तालाब में पहुंच के लिए जरूरी कार्य कराया जा रहा है। तालाब के भर जाने पर अतिरिक्त जल निकासी की भी व्यवस्था की जाएगी। आने वाले दिनों में तालाब के सुंदरीकरण की भी योजना है। अमृत सरोवर का निरीक्षण करने दो दिन पहले जिला विकास अधिकारी बीबी सिंह व खंड विकास अधिकारी सचिन कुमार भारतीय भी पहुंचे थे। जिला विकास अधिकारी ने कार्य मानक के अनुरूप पूर्ण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित भी किया है। उन्होंने कहा है कि इस पहल से जल संरक्षण के साथ ही पर्यावरण संरक्षण भी हो सकेगा।

आपकी राय !

uniform civil code से कैसे होगा बीजेपी का फायदा ?

मौसम