‘प्रदेश में श्रम कानूनों का पालन करवाया जाएगा’

Dec 03, 2018

‘प्रदेश में श्रम कानूनों का पालन करवाया जाएगा’

प्रदेश में श्रम कानूनों का पूरी तरह से पालन करवाया जाएगा, जिससे प्रदेश में औद्योगिक शांति बनी रहे। यह बात हरियाणा के श्रम एवं रोजगार मंत्री नायब सिंह सैनी ने लेबर लॉ एडवाइजर्स एसोसिएशन गुड़गांव के पदाधिकारियों से मुलाकात के दौरान चंडीगढ़ सिविल सचिवालय स्थित कार्यालय में कही।श्रम एवं रोजगार मंत्री नायब सिंह सैनी ने लेबर लॉ एडवाइजर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों से कहा कि प्रदेश में श्रमिकों के वेलफेयर के साथ-साथ उद्योगों का हित भी सोचा जा रहा है।

उन्होंने बातचीत के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रदेश के श्रमिकों एवं उद्योगों के हितों को लेकर काफी गंभीर हैं। संयोजक आरएल शर्मा व अध्यक्ष एस एस थिरीयान ने श्रम मंत्री से श्रम कानूनों पर विस्तार से चर्चा करते हुए प्रदेश में श्रम कानूनों को पूर्णतया लागू करवाने की वकालत की।

यह भी पढ़े -

‘प्रत्येक 13 यौन उत्पीड़न के केस में से एक केस दिल्ली में होता है’, जानने के लिए लिंक पे क्लिक करे http://uvindianews.com/news/one-case-out-of-every-13-sexual-harassment-cases-occurs-in-delhi

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने इस दौरान श्रम एवं रोजगार मंत्री सैनी से कहा कि गुड़गांव में अनुभवी एवं काबिल अधिकारियों एवं कर्मचारियों की नियुक्ति की जाए, जिससे श्रम कानूनों का पालन हो सके और औद्योगिक शांति बनी रह सके। एसोसिएशन के पदाधिकारियों में एसोसिएशन के महासचिव केके गोसाई एवं प्रवक्ता एचएन सारस्वत भी मौजूद थे।

यह भी पढ़े -

ईपीएस में न्यूनतम पेंशन दोगुनी करने का विचार, जानने के लिए लिंक पे क्लिक करे http://uvindianews.com/news/ideas-for-doubling-the-minimum-pension-in-eps

आपकी राय !

Gujaraat में अबकी बार किसकी सरकार?

मौसम