Corona Update: देश में फिर बढ़ी कोरोना के नए मामलों की रफ्तार, बीते 24 घंटों में 18 हजार से ज्यादा लोग हुए संक्रमित

Jul 07, 2022
Source: https://www.jagran.com

नई दिल्ली, एएनआइ। देश में एक बार फिर कोरोना की रफ्तार बढ़ती दिख रही है। भारत में पिछले 24 घंटों में 18,930 नए मामले सामने आए हैं, कल के मुकाबले आज 2,771 केस बढ़े हैं। बुधवार को यह आंकड़ा 16,159 का था। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार इस दौरान 14,650 लोग कोरोना से ठीक हुए है जबकि 35 लोगों की मौत हो गई। 

एक्टिव केस 1 लाख 19 हजार के पार

कोरोना के मामलों का ग्राफ बढ़ने के चलते देश में एक्टिव मामले भी लगातार बढ़ रहे है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान एक्टिव केस की संख्या में 4245 केसों का इजाफा हुआ है। अब कुल एक्टिव केस बढ़कर 1,19,457 हो गए हैं। इसी के साथ दैनिक सकारात्मकता दर भी अब 4.32 फीसद हो गई है।

 

आपकी राय !

Gujaraat में अबकी बार किसकी सरकार?

मौसम