Lockdown-Unlock in India: देश के कौन-कौन से राज्य करने वाले हैं अनलॉक, कहां बढ़ा लॉकडाउन; जानें अपने राज्य का हाल

May 29, 2021
Source: https://www.jagran.com/

नई दिल्ली, एजेंसियां।  देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का प्रकोप अब धीरे-धीरे कम हो रहा है। देश में अब कोरोना के रोजाना मामले 2 लाख से नीचे आ गए हैं। ऐसे में कई राज्य अब कोरोना की सख्त पाबंदियों में ढील देने की तैयारी कर रहे हैं। दिल्ली, यूपी समेत देश के कई राज्यों में एक महीने से भी ज्यादा समय से लॉकडाउन लागू है। इन सभी राज्यों में लॉकडाउन में ढील को लेकर सबके मन में सवाल है। इस बीच दिल्ली, यूपी समेत कई राज्यों ने संकेत दिया है कि वे 1 जून से लॉकडाउन में छूट दे सकते हैं। लेकिन इसके साथ ही पंजाब, राजस्थान समेत कई राज्य ऐसे भी हैं जहां लॉकडाउन को जून के पहले हफ्ते से आगे बढ़ा दिया गया है। आइए जानते हैं देश में किन-किन राज्यों ने लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया है और कहां जून से अनलॉक शुरू हो रहा है या इसके संकेत मिले हैं..

दिल्ली में 31 मई से शुरू होगा 'अनलॉक'

दिल्ली में 31 मई से अनलॉक शूरु होने जा रहा है। दिल्ली में फिलहाल 31 मई सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन है। इस बीच शुक्रवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की है कि कोविड-19 के केस में कमी जारी रहती है तो 31 मई से चरणबद्ध तरीके से ‘अनलॉक' की प्रक्रिया शुरू होगी। दिल्ली में 20 अप्रैल को पहली बार लॉकडाउन लगा था। इसके बाद कोरोना के लगातार बढ़ते केस को देखते हुए हफ्ते दर हफ्ते इसे आगे बढ़ाया गया।

मध्य प्रदेश में 1 जून से कोरोना कर्फ्यू में ढील

मध्य प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू की पाबंदियों में 1 जून से धीरे-धीरे ढील दी जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि दुनिया को आगे बढ़ना है लेकिन हमें इस तरह से अनलॉक करना है कि कोरोना फिर से नहीं फैले। मध्यप्रदेश ने राज्य के सभी 52 जिलों में 31 मई तक अलग-अलग समय के लिए कोरोना कर्फ्यू को फिलहाल बढ़ाया है।

महाराष्ट्र में की जाएगी लॉकडाउन में कमी

महाराष्ट्र ने 14 अप्रैल को 15 दिनों के लॉकडाउन का ऐलान किया था और ये लॉ़कडाउन फिलहाल 1 जून तक प्रभावी है। कोरोना लॉकडाउन को लेकर महाराष्ट्र फैसला ले सकता है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि जिन 21 जिलों में 10 प्रतिशत से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट हैं, वहां पाबंदियां नहीं हटेंगी लेकिन उन्होंने साथ ही कहा कि जहां मामले कम हो रहे हैं, वहां अगले कुछ दिनों में पाबंदियों में कमी को लेकर गाइडलाइन जारी की जाएगी।

 

यूपी में 1 जून से लॉकडाउन में ढील के संकेत

उत्तर प्रदेश(यूपी) में फिलहाल 31 मई सुबह 7 बजे तक आंशिक कोरोना कर्फ्यू लागू है। जानकारी के मुताबिक, 1 जून से इसमें ज्यादा ढील दिए जाने के संकेत हैं। अभी रोडवेज बसों के दूसरे राज्यों जाने पर रोक है। साप्ताहिक बाजार बंद हैं। बाजारों में ज्यादातर दुकानें भी बंद रहेंगी।

बिहार में भी लॉकडाउन में ढील !

बिहार में भी 1 जून से लॉकडाउन में ढील के संकेत दिए गए हैं। 1 जून से ढील देने के संकेत सीएम नीतीश कुमार ने दिए हैं।

झारखंड में 1 जून को अनलॉक पर फैसला

झारखंड में कोरोना के मामलों में तेजी से गिरावट आई है। यहां 3 जून तक लॉकडाउन लगा है, लेकिन 1 जून को सीएम हेमंत सोरेन अनलॉक पर फैसला ले सकते हैं। 

देश के कुछ राज्य ऐसे भी हैं, जहां बीते दिनों कोरोना के मामले बढ़े हैं। इनमें ज्यादातर दक्षिण भारत और उत्तर-पूर्वी राज्य हैं जहां लॉकडाउन बढ़ाया गया है।

तमिलनाडु में 7 जून तक बढ़ा लॉकडाउन

तमिलनाडु में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए लॉकडाउन को इसे एक सप्ताह यानि 7 जून तक बढ़ाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री एम स्टालिन ने इसकी घोषणा की है। इसे पहले 31 मई तक लागू किया गया था। पहले यहां लॉकडाउन 24 मई को खत्म हो रहा था जिसे एक और हफ्ते बढ़ाया गया था।

नगालैंड में 11 जून तक बढ़ा लॉकडाउन

नगालैंड सरकार ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य में पूर्ण लॉकडाउन को 11 जून बढ़ा दिया गया है। पहले 14 मई से 31 मई तक लॉकडाउन लागू था।

पंजाब

पंजाब में कोरोना से जुड़ी पाबंदियां 10 जून तक रहेंगी। लेकिन कोरोना के मामलों में कमी को देखते हुए निजी वाहनों में यात्रियों की संख्या की सीमा हटा दी गई है। चंडीगढ़ प्रशासन ने नाइट और वीकेंड कर्फ्यू 31 मई तक बढ़ा दिया है।

राजस्थान 

राजस्थान ने लॉकडाउन की अवधि बढ़ाकर 8 जून तक तय कर दी है। लांकि जिन जिलों में संक्रमण घटा है, वहां 1 जून से कारोबारी गतिविधियों में छूट दी जा सकती है।

ओडिशा

ओडिशा में एक जून तक लॉकडाउन लगा हुआ है. यहां 5 मई को पहली बार दो हफ्ते का लॉकडाउन लगा था, जिसे दो सप्ताह और बढ़ा दिया गया है।

गुजरात

गुजरात ने नाइट कर्फ्यू को 28 मई तक 36 शहरों में नाइट कर्फ्यू बढ़ा दिया है। लेकिन दिन में 9 से 3 बजे तक दुकानें और अन्य प्रतिष्ठान खुलेंगे।

छत्तीसगढ़ 

छत्तीसगढ़ के सभी 28 जिलों में 31 मई तक लॉकडाउन है। रायपुर, बिलासपुर समेत 8% से कम संक्रमण दर वाले 9 जिलों में छूट के साथ ढील दे दी गई है।

केरल और कर्नाटक

केरल में पूर्ण लॉकडाउन 23 मई को समाप्त हो रहा थाष जिसे 30 मई तक बढ़ाया गया है। कर्नाटक ने दो हफ्ते लॉकडाउन और बढ़ा दिया है. ये अब 24 मई से सात जून तक लॉकडाउन तक लागू रहेगा।

 

पुडुचेरी ने 31 मई तक लॉकडाउन लगाया है। तेलंगाना में 30 मई तक लॉकडाउन है। 

आंध्रप्रदेश ने 31 मई तक कर्फ्यू का विस्तार किया है।

जम्मू कश्मीर में बढ़ सकता है लॉकडाउन

जम्मू-कश्मीर में मौजूदा लॉकडाउन 31 मई से आगे बढ़ना लगभग तय है लेकिन अगले सप्ताह लॉकडाउन में कुछ अतिरिक्त आर्थिक गतिविधियों को छूट मिल सकती है।

 

आपकी राय !

हमारे राज्य में औद्योगिक मजदूरों के हित में क्या कानून है

मौसम