Weather Update: पहाड़ों से लेकर मैदान तक सर्दी का कहर, दो पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में प्रवेश करने की संभावना

Dec 23, 2021
Source: https://www.jagran.com

मौसम विभाग के अनुसार 24 और 26 दिसंबर को भी दो पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में प्रवेश करने की संभावना है। तीव्र आवृति के इन सिस्टम के असर से उत्तर भारत के पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी होने के आसार हैं।नई दिल्ली, एजेंसी। Weather news: इस बार नए साल की शुरुआत कोहरे के आगोश में होने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर बने पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के कई हिस्सों में ठंड का असर कम हुआ है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक रात के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रहेगा और कुछ दिनों तक ठंड से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार 24 और 26 दिसंबर को भी दो पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में प्रवेश करने की संभावना है। तीव्र आवृति के इन सिस्टम के असर से उत्तर भारत के पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी होने के आसार हैं।

इसके असर से मैदानी इलाकों में बारिश भी हो सकती है। उत्तराखंड में शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पहाड़ से लेकर मैदान तक सर्द हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना है। पंजाब में रविवार को इस सीजन में सबसे कम रहा था न्यूनतम तापमान। इसके बाद रोजाना धूप खिली रहने के बावजूद शीत लहर के चलते नहीं मिल रही ठंड से निजात। अब मौसम विभाग ने सप्ताह के अंत तक बारिश की संभावना जताई है। हिमाचल प्रदेश में गुरुवार से मौसम में आएगा बदलाव। चार जिलों में कई स्थानों पर बर्फबारी व बारिश की जताई संभावना।

जम्मू-कश्मीर व राजस्थान की ओर आएगा पश्चिमी विक्षोभ

भोपाल स्थित मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर बना पश्चिमी विक्षोभ जैसे ही जम्मू-कश्मीर व राजस्थान की ओर आएगा इसके बाद मौसम और बदलेगा। इसके प्रभाव से 27 से 29 दिसंबर के बीच कई राज्यों में घने बादल छाने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। जैसे ही यह पश्चिमी विक्षोभ गुजरेगा उसके बाद वर्ष के अंत में कोहरे के साथ ठंड का असर तेज हो जाएगा

पहाड़ी राज्यों में सर्दी का सितम जारी, मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं

उत्तरी पर्वतीय राज्य उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में जारी सर्दी के सितम के साथ देश भर के मैदानी इलाकों में भी ठंडी हवाएं चल रही हैं। जिसकी वजह से उत्तर प्रदेश दिल्ली, पंजाब, राजस्थान समेत उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों के तापमान में गिरावट आ रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में बीते कई दिनों से न्यूनतम तापमान 9 डिग्री से नीचे जबकि अधिकतम तापमान 21-22 डिग्री बना हुआ है। साथ ही सुबह के समय अधिकतर इलाकों में कोहरे के कारण धुंध से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, राष्ट्र्रीय राजधानी में प्रदूषण की मार भी जारी है। दिल्ली की हवा की गुणवत्ता यानी एयर क्लालिटी इंडेक्स बहुत खराब श्रेणी में है। सफर (SAFAR) के मुताबिक, आज (गुरुवार) यानी 23 दिसंबर की सुबह औसतन AQI 387 दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली में 26 दिसंबर यानी रविवार तक सुबह और रात के समय कोहरा छाया रहेगा।

 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, गुरुवार से ठंड से राहत मिलनी शुरू हो जाएगी। 27 दिसंबर तक ठंड का प्रकोप थोड़ा कम होने के आसार हैं। हालांकि, इस दौरान कोहरा छाया रह सकता है। पूर्वानुमान के अनुसार, इस बीच न्यूनतम तापमान 5 से 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 से 24 डिग्री सेल्सियस के रहने के आसार हैं।

उत्तर-पश्चिमी भारत में आज भी रहेगा शीतलहर का असर

देश भर में ठंड पड़ रही है। आईएमडी के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर की स्थिति जारी रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, उत्तर-पश्चिमी भारत में शीतलहर से लेकर गंभीर शीतलहर की स्थिति 23 दिसंबर के बाद कम होने की संभावना है।

कश्मीर में ठंड के प्रकोप से जम गई डल झील

कश्मीर के श्रीनगर की डल झील का पानी बर्फ के रूप में जम गई है। पानी लेने के लिए बर्फ की परत को तोड़ना पड़ रहा है। यही हाल शोपियां का है, जहां भयंकर सर्दी से पाइप लाइन में पानी जम गया है। जिसे पिघलाने के लिए आग का सहारा लिया गया।

उत्तरी हवाओं के कमजोर पड़ने से राजस्थान में बढ़ा रात का तापमान

राजस्थान में उत्तर से आने वाली हवाओं के कमजारे पड़ने से राज्य के अधिकतर हिस्सों में रात के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे लोगों को कड़ाके की सर्दी से कुछ राहत मिली है। जयपुर मौसम केन्द्र के अनुसार, राज्य के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

 

आपकी राय !

Gujaraat में अबकी बार किसकी सरकार?

मौसम