Swachh Bharat Mission 2.0: वर्ष 2024 तक सभी शहर हो जाएंगे सफाई मित्र सुरक्षित, सफाई कार्यों का हो जाएगा मशीनीकरण

Aug 26, 2022
Source: https://www.jagran.com/

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। Swachh Bharat Mission 2.0: देश के सभी शहरों के सीवर लाइनों के 'मैनहोल' स्वच्छ भारत मिशन 2.0 तक 'मशीन होल' में तब्दील हो जाएंगे। शहरों में झाड़ू लगाने और कूड़ा उठाने ही नहीं बल्कि सीवर लाइनों में घुसकर काम करने का काम भी मशीनों से किया जाएगा। इसके अलावा स्वच्छता कार्य में लगे कर्मचारियों की स्वास्थ् सुरक्षा के लिए वैज्ञानिक पुख्ता बंदोबस्त किया जाएगा। वर्ष 2024 तक सभी शहर सफाई मित्र सुरक्षित हो जाएंगे। इसके पहले चरण में ही 500 शहरों ने इसकी घोषणा कर दी है, जहां स्थायी स्वच्छता बनाने में मदद मिलेगी। केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय और सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय स्वच्छ भारत मिशन के दूसरे चरण में नेशनल एक्शन फॉर मैकेनाइज्ड सैनिटेशन इकोसिस्टम (नमस्ते) को लागू करने पर संयुक्त रूप से तैयार हैं। नमस्ते योजना लागू होने से सफाई क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों को राहत मिलेगी। साफ सफाई संबंधी कार्यों की पीढ़ीगत व्यवस्था को तोड़ते हुए पेशागत सुरक्षा बढ़ाने और कार्य क्षमता बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। 

शहरों की सफाई में लगे कर्मचारियों की स्वास्थ्य सुरक्षा पर विशेष बल दिया जाएगा। उन्हें खतरनाक व घातक कार्यों से दूर रखते हुए वैकल्पिक टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जाएगा।

500 शहरी निकायों ने भी इसी सप्ताह इसका हिस्सा बनने की भरी हामी

दोनों केंद्रीय मंत्रालयों की अपील पर पहले दिन ही पौने दो सौ से अधिक शहरी निकायों ने खुद को सफाई मित्र सुरक्षित शहर घोषित कर लिया। जबकि बाकी अमृत 500 शहरी निकायों ने भी इसी सप्ताह इसका हिस्सा बनने की हामी भरी है।

वर्ष 2019 के विश्व शौचालय दिवस पर शहरी विकास मंत्रालय ने सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज की शुरुआत की थी। इसके माध्यम से मंत्रालय ने देश के उन 100 शहरों की सूची तैयार की जो स्वच्छता की बुनियादी जरूरतों से लैस थे। मंत्रालय ने देश के सभी शहरी निकायों को वर्ष 2024 तक अपने को सफाई मित्र सुरक्षित घोषित करने को कहा था।

आपकी राय !

uniform civil code से कैसे होगा बीजेपी का फायदा ?

मौसम