Delhi Budget 2022: विधानसभा पहुंचे मनीष सिसोदिया, कुछ देर में पेश होगा दिल्ली का बजट

Mar 26, 2022
Source: https://hindi.livelaw.in

दिल्ली का बजट पिछले साल की अपेक्षा पांच से लेकर 10 प्रतिशत तब बढ़ सकता है। पिछले साल 69 हजार करोड़ का बजट रहा था। आम आदमी पार्टी सरकार का यह आठवां बजट है और वित्तमंत्री के रूप में मनीष सिसोदिया लगातार आठवीं बार दिल्ली का बजट पेश करेंगे।

  1. पर्यावरण और परिवहन पर भी फोकस रहने की उम्मीद है। बजट में शिक्षा इस बार भी पहले स्थान पर और स्वास्थ्य दूसरे स्थान पर रहेगा।
  2. लगातार दो वर्षों से कोविड महामारी के चलते सरकार के राजस्व पर पड़े असर के बाद भी बजट में इस बार मुफ्त योजनाएं जारी रहेगी।
  3. 2022023 के बजट में आर्थिक सुधारों के साथ राजस्व बढ़ाने पर सरकार का जोर रहेगा।

नई दिल्ली, जागरण टीम। मनीष सिसोदिया दिल्ली विधानसभा पहुंच चुके हैं। वह कुछ देर बाद  वित्त वर्ष 2022-23 के लिए  दिल्ली का बजट पेश करेंगे। बजट में अरविंद केजरीवाल की 10 गारंट योजना पर खास जोर रहेगा। शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा में पेश किए गए आर्थिक सर्वेक्षण में मनीष सिसोदिया ने कहा कि यह आउटकम बजट होगा और पिछले साल से 10 प्रतिशत अधिक बजट होगा। बजट में मुफ्त स्कीमों को जारी रखने का ऐलान होगा। इसके साथ मेट्रो समेत अन्य योजनाओं के लिए अनुदान का ऐलान किया जा सकता है।

  • दिल्ली मेट्रो के फेज-4 का काम और तेजी से गति पकड़े और अनुदान की कमी नहीं हो, इसके लिए बजट में प्रावधान किया जा सकता है। 

     

  • 10:42 AM, 2022-03-26T10:56:46

    मुफ्त की स्कीम आगे भी रहेगी जारी

     

    इस के बजट में मुख्यरूप से हर घर नल का जल, हर घर 24 घंटे शुद्ध पीने के पानी की सुविधा, देश की सबसे बेहतर शिक्षा व्यवस्था और दिल्ली के हर बच्चे के लिए होगी विश्वस्तरीय शिक्षा की व्यवस्था जारी रहेगी।

     

  • 10:38 AM, 2022-03-26T10:56:46

    मुफ्त वाई फाई की सेवा भी रहेगी बरकरार

     

    दिल्ली के बजट में पुरानी जनहित से जुड़ी योजनाओं को जारी रखने का ऐलान होना तया है। इनमें  मुफ्त बिजली, महिलाओं को मुफ्त सफर, मुफ्त पानी और मुफ्त वाई-फाई की सुविधा लोगों को मिलती रहेगी। 

  •  

आपकी राय !

क्या आप ram mandir से खुश है ?

मौसम