नया कानून कभी भी नौकरी से निकाल दिए जाएंगे आप

Dec 03, 2018

नया कानून: कभी भी नौकरी से निकाल दिए जाएंगे आपको

राजस्थान और मध्य प्रदेश के बाद अब महाराष्ट्र में भी बड़े पैमाने पर श्रम कानून में बदलाव होने जा रहा है।
इससे उद्योगपतियों की तो चांदी हो जाएगी लेकिन कर्मचारियों और मजदूरों की जॉब सिक्योरिटी खत्म हो जाएगी।श्रम कानून में बदलाव का जो नया मसौदा तैयार हुआ है, उसमें कंपनी मालिकों को किसी भी वक्त बिना सरकार की अनुमति के कर्मचारियों की छंटनी करने और कंपनी बंद करने का अधिकार होगा। इससे सीधे तौर पर कंपनियों को कर्मचारियों के पर कतरने का अधिकार मिल जाएगा।

राज्य में भाजपा-शिवसेना सरकार आने के बाद श्रम विभाग ने केंद्र सरकार के औद्योगिक विवाद कानून, 1947 में भारी बदलाव करने का मसौदा तैयार किया है। इसके तहत जिस कंपनी में 300 से कम कर्मचारी होंगे, उस कंपनी के मालिक को कर्मचारियों की छंटनी से लेकर फैक्ट्री बंद करने का अधिकार मिलेगा।

यह भी पढ़े -

13 महीने में कुल 79.48 लाख रोजगार दिये गये, सितंबर में ही 9.73 लाख नौकरियां दी गईं : EPFO, जानने के लिए लिंक पे क्लिक करे http://uvindianews.com/news/total-79-48-lakh-jobs-were-given-in-13-months-9-73-lakh-jobs-were-given-in-september-epfo

आपकी राय !

हमारे राज्य में औद्योगिक मजदूरों के हित में क्या कानून है

मौसम