Facebook twitter wp Email affiliates दिल्ली की तर्ज पर आज से यूपी के इस शहर के लोगों को मिलेगा तोहफा, घर बैठे ले सकेंगे इन 10 सेवाओं का लाभ

Mar 07, 2022
Source: https://www.jagran.com

दिल्ली की तर्ज पर आज से यूपी के इस शहर के लोग भी घर बैठे ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। इस कड़ी में सोमवार से यमुना प्राधिकरण द्वारा 10 महत्वपूर्ण सेवाओं को आनलाइन किया जा रहा है। इसके लिए कर्मचारियों को एक सप्ताह से प्रशिक्षण दिया जा रहा था।

ग्रेटर नोएडा, जागरण संवाददाता। यमुना प्राधिकरण सोमवार से 10 सेवाएं आनलाइन करने जा रहा है। आवंटी घर बैठे इनका लाभ ले सकेंगे। पिछले कुछ दिनों से इन सेवाओं के लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया रहा था। कर्मचारियों को तय समय-सीमा में आवंटियों की समस्याओं और आवेदन का निस्तारण करना होगा।

यमुना प्राधिकरण की योजनाओं के साथ आवंटियों की संख्या भी बढ़ रही है। इन्हें बेहतर सेवा देने का दबाव भी बढ़ रहा है। इन्हें प्राधिकरण से जुड़े कार्यों के लिए कार्यालय की भागदौड़ न करनी पड़े, इसके लिए प्राधिकरण अपनी सेवाओं को आनलाइन कर रहा है।

सोमवार से 10 सेवाएं आनलाइन होंगी। इसमें लीज डीड से संबंधित औपचारिकता, संपत्ति ट्रासंफर, भुगतान और ड्यूज की जानकारी एवं बकाया भुगतान कराना, चालान आदि प्राप्त करना शामिल है। आनलाइन आवेदनों का समय से निस्तारण होगा। अधिकारी भी इन आवेदन की स्थिति की जानकारी अपने कंप्यूटर पर देख सकेंगे।

सीईओ डा. अरुणवीर सिंह ने बताया कि 17 सेवाओं को आनलाइन करने की योजना है। इसमें से 10 को सोमवार से शुरू किया जा रहा है। कर्मचारियों को इसके लिए एक सप्ताह से प्रशिक्षण दिया जा रहा था। संबंधित विभाग को आनलाइन मिलने वाली शिकायतों और आवेदनों को समय से निस्तारण करना होगा। निस्तारण में विलंब करने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी। आनलाइन सेवा शुरू होने से आवंटियों को फायदा होगा। उन्हें प्राधिकरण कार्यालय आने-जाने की परेशानी नहीं झेलनी होगी।

 

आपकी राय !

Gujaraat में अबकी बार किसकी सरकार?

मौसम