वनप्लस ने मार्केट में लॉन्च किया OnePlus Pad और Smart TV, फीचर्स जानकर रह जाएंगे हैरान

Feb 10, 2023

7 फरवरी, 2023 को OnePlus कंपनी ने अपना नया स्मार्टफोन OnePlus 11R और OnePlus 11R 5G मार्केट में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को Oneplus Cloud इवेंट में लॉन्च किया गया है। कंपनी ने OnePlus 11, OnePlus Buds Pro 2, OnePlus Pad, OnePlus TV 65 Q2 Pro और Keyboard 81 Pro को भारत में लॉन्च किया है। आपको बता दें कि OnePlus Pad लॉन्च हो गया है लेकिन अभी ये उपलब्ध नहीं है। कस्टमर इसे अप्रैल के महीने में प्री-ऑर्डर कर सकते हैं। वहीं कंपनी ने OnePlus Pad और Keyboard 81 Pro के प्राइस का खुलासा नहीं किया है। OnePlus TV 65 Q2 Pro टीवी की कीमत 99,999 रुपये है। वनप्लस के टीवी को आप 6 मार्च को प्री-ऑर्डर कर सकते हैं।

OnePlus TV 65 Q2 Pro के फीचर्स

वनप्लस के इस टीवी में वाई-फाई सपोर्ट है, जो Android TV पर बेस्ड OxygenPlay 2.0 पर काम करेगा। इसकी खास बात ये है कि इसे आप वनप्लस डिवाइसेस से भी कनेक्ट कर सकते हैं। इसके अलावा टीवी में 65 इंच का QLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आएगा। टीवी में 70 वॉट का 2.1 चैनल साउंडबार है। इस टीवी की पीक ब्राइटलेस 1200 Nits की है।

OnePlus Pad के फीचर्स

OnePlus Pad कंपनी का पहला टैबलेट है और 12जीबी की रैम है। इसमें 11.61 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। जो 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट देता है। इसके अलावा टैबलेट में MediaTek Dimesity 9000 चिपसेट पर काम करता है। 9,510mAh की बैटरी दी गई है, जो 67W का चार्जिंग सपोर्ट देती है। वहीं इसमें 13एमपी का सिंगल रियर और 8एमपी का फ्रंट कैमरा दिया गया है। OnePlus Pad 5जी सपोर्ट के साथ है। इसके अलावा इसका डिजाइन भी बहुत सुंदर है।

आपकी राय !

uniform civil code से कैसे होगा बीजेपी का फायदा ?

मौसम