इस मशहूर शहर में प्रदूषण कम करने के लिए कम हुई वाहनों की रफ्तार, अधिकतम गति 30 किमी प्रति घंटा निर्धारित

Sep 01, 2021
Source: https://www.jagran.com/

पेरिस, एपी। फ्रांस की खूबसूरत और ऐतिहासिक राजधानी पेरिस को प्रदूषण से बचाने के लिए वहां की सभी सड़कों पर वाहनों की अधिकतम गति 30 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित कर दी गई है। इस नए नियम को सोमवार से लागू भी कर दिया गया है। पेरिस के अधिकारियों का कहना है कि शहर के पर्यावरण को बिगड़ने से बचाने के लिए यह एक शुरुआती कदम है। इससे लोग भी सुरक्षित होंगे क्योंकि वाहन धीमे चलने से सड़क हादसे नहीं होंगे। पेरिस पदयात्रियों के लिए और सुरक्षित व सुविधाजनक हो जाएगा। हालांकि सर्वेक्षणों में पता चला है कि कुछ ही लोग प्रशासन की इस बात से सहमत हैं। फ्रांस की राजधानी के घने बसे इलाकों में कार से ज्यादा तेज साइकिल पर लोग चलते हैं जो कई दफा खासा घातक हो जाता है।

मुख्य रिंग रोड और राजमार्गों को छोड़कर हर जगह लागू होगा यह नियम

कुछ आलोचनाओं के बावजूद पेरिस के अधिकारियों ने कहा कि उनका फैसला एक सर्वेक्षण के अनुरूप था जिसमें दिखाया गया था कि 59 फीसद पेरिसवासी नई गति सीमा के पक्ष में हैं। यह उपाय विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा मई में जारी एक अपील के अनुरूप भी है, 

जिसमें शहरी क्षेत्रों में सख्त गति सीमा का आह्वान किया गया है। सोमवार तक पेरिस की लगभग 60 फीसद सड़कों पर 30 किमी प्रति घंटे की सीमा थी। अब, यह मुख्य रिंग रोड और राजमार्गों को छोड़कर हर जगह लागू होता होगा।

पेरिस ने वाहनों की गति सीमा क्यों कम किया

पेरिस के अधिकारियों ने जुलाई में नए उपाय की घोषणा करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य यातायात सुरक्षा बढ़ाना, साइकिल चालकों के लिए अधिक जगह बनाना, शोर को कम करना और जलवायु संरक्षण में योगदान देना था। पेरिस के डिप्टी मेयर डेविड बेलियार्ड ने कहा कि इस फैसले से कारों द्वारा ली गई जगह को कम करना है, जिसमें उनकी गति कम करना भी शामिल है।

 

आपकी राय !

अग्निवीर योजना से कितने युवा खुश... और कितने नहीं वोट करे और कमेंट में हमे वजह बातए ? #agniveer #agniveeryojana #opinionpoll

मौसम