विख्यात फिल्म निर्देशक के. विश्वनाथ का निधन

Feb 03, 2023

फिल्म जगत के लिए एक बेहद ही दुखद खबर सामने आई है। दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध फिल्म निर्माता कसीनाधुनी विश्वनाथ का कल रात यानी गुरूवार को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया है। वह 92 साल के थे। के विश्वनाथ की तबीयत कुछ समय से खराब चल रही थी।

वे कला तपस्वी के नाम से लोकप्रिय विश्वनाथ का जन्म फरवरी 1930 में आंध्र प्रदेश में हुआ था। उन्हे न केवल तेलुगु सिनेमा में बल्कि तमिल और हिंदी फिल्मों में भी एक प्रमुख नाम के विश्वनाक को 2016 में 48वां दादा साहब फाल्के पुरस्कार मिला था। जो भारतीय सिनेमा में सर्वोच्च सम्मान है।

VISHWNATH PASSED AWAY

फिल्म निर्देशक एसएस राजामौली, संगीत निर्देशक एमएम कीरावनी, अभिनेता चिरंजीवी और अन्य फिल्मी सितारों ने दिग्गज फिल्म निर्देशक कलातापस्वी के विश्वनाथ को अंतिम श्रद्धांजलि दी, जिनका कल रात हैदराबाद में 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वयोवृद्ध फिल्म निर्देशक कलातापस्वी के विश्वनाथ का कल रात में निधन हो गया। उनका हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में आयु संबंधी बीमारियों का इलाज चल रहा था।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने विश्वनाथ के निधन पर शोक व्यक्त किया है। वेंकैया नायडू ने ट्वीट करते हुए कहा कि प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक, श्री के. विश्वनाथ के निधन के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ। एक फिल्म-निर्माता के रूप में उन्होंने एक संदेश के साथ अपनी फिल्मों के लिए वैश्विक पहचान अर्जित करने वाले माध्यम को गहराई और गरिमा प्रदान की। उनकी आत्मा सद्गति प्राप्त करे! शांति!

M Venkaiah Naidu

आपकी राय !

अग्निवीर योजना से कितने युवा खुश... और कितने नहीं वोट करे और कमेंट में हमे वजह बातए ? #agniveer #agniveeryojana #opinionpoll

मौसम