यहां नौ थानों में नहीं है महिला शौचालय

Feb 09, 2021
Source: jagran.com

सिद्धार्थनगर : जनपद में 19 थाना हैं। यहां रोजाना लोग अपनी फरियाद लेकर आते हैं। इनमें महिलाएं भी होती है। इनके लिए अलग से महिला हेल्प-डेस्क बनाया जा रहा है। महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इसका निर्माण कराया जाना है। लेकिन इनकी सुख-सुविधाओं की किसी को चिता नहीं है। यहां तक कि थाना परिसर में महिलाओं के लिए अलग से शौचालय भी नहीं बने हैं। नित्यक्रिया करने के लिए इन्हें पुरुषों के शौचालय में जाने की मजबूरी होती है।

जनपद में 19 थाना हैं। यहां रोजाना लोग अपनी फरियाद लेकर आते हैं। इनमें महिलाएं भी होती है। इनके लिए अलग से महिला हेल्प-डेस्क बनाया जा रहा है। महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इसका निर्माण कराया जाना है।

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भी इस समस्या का संज्ञान लिया है। उसने राज्य सरकार से पूछा है कि प्रदेश में कितने ऐसे थाने हैं, जिनमें महिलाओं के लिए शौचालय बने हैं। कोर्ट ने सरकार को 15 फरवरी तक जानकारी उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया है। वहीं राज्य सरकार ने शौचालय बनाने के लिए अभियान संचालित कर रखा है। नगर निकाय व ग्राम पंचायतों में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण हो रहा है। थाना परिसर में भी सार्वजनिक शौचालय बनाने के लिए कहा गया है। महिलाओं के लिए अलग से निजता को ध्यान में रखते शौचालय बनाने का निर्देश दिया गया है। इन थानों में नहीं है महिला शौचालय सदर, लोटन, मोहाना, कपिलवस्तु, इटवा, पथरा बाजार, बांसी, खेसरहा व जोगिया में महिला फरियादी के लिए शौचालय नहीं बने हैं। जबकि महिला आरक्षियों के लिए उनके बैरक में शौचालय हैं। जबकि उसका बाजार, चिल्हिया, शोहरतगढ़, ढेबरुआ, गोल्हौरा, मिश्रौलिया, डुमरियागंज, भवानीगंज, त्रिलोकपुर व महिला थाना में महिला फरियादियों के लिए शौचालय बने हैं। उसका बाजार थाना परिसर में नगर पंचायत ने सामुदायिक शौचालय का निर्माण भी कराया है। पुलिस अधीक्षक राम अभिलाष त्रिपाठी ने कहा कि सभी थाना में महिला हेल्प-डेस्क का निर्माण किया जा रहा है। इसी में अटैच महिला शौचालय बनाया जाएगा। अधिकांश थाना में महिला शौचालय का निर्माण पूरा कर लिया गया है। जहां अभी नहीं बने हैं, वहां निर्माण कार्य चल रहा है। जल्द ही इन्हें पूरा करा लिया जाएगा।

आपकी राय !

uniform civil code से कैसे होगा बीजेपी का फायदा ?

मौसम