फरवरी में लॉन्च होने वाले हैं ये दमदार स्मार्टफोन्स, शाओमी से वनप्लस तक शामिल, जानें कीमत और फीचर्स

Feb 07, 2023

फरवरी 2023 की शुरुआत में ही सैमसंग ने फ्लैगशिप स्मार्टफोन को जारी कर दिया है। इसके बाद से ही वनप्लस, शाओमी, वीवो, iQOO और REALME जैसी कई मशहूर कंपनियां स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। इसी बीच मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2023 (MWC) की भी शुरुआत होने वाली है। अगर आप भी कम बजट में एक बेहतरीन स्मार्टफोन की तलाश में है तो कुछ दिनों के लिए इंतजार कर सकते हैं। इस महीने में कई दमदार 5G और 4G स्मार्टफोंस लॉन्च होने के लिए तैयार है। इसे मार्केट में आने से पहले कीमत और फीचर्स की जानकारी जरूर ले लें।

 

सैमसंग S23 सीरीज

 

सैमसंग S22 की सफलता के बाद स्मार्टफोन लवर्स S23 सीरीज के लिए इंतजार कर रहे थे। 1 फरवरी को भारतीय बाजार में सैमसंग S23, S23 Plus और S23 Ultra को पेश किया गया था। 200MP सेंसर देकर सैमसंग ने इस बार कैमरे को और ज्यादा प्रीमियम बनाने के लिए अपग्रेड किया है। ये स्नैपड्रैगन 8 जनरेशन 2 चिपसेट से लैस है। सैमसंग S23 प्लस की कीमत 94,999 रुपये है।

 

वनप्लस 11 सीरीज

 

जनवरी महीने में वन प्लस 11 सीरीज को चीन में पेश करने के बाद अब इसे भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी चल रही है। कंपनी के अनुसार इसे 7 फरवरी को एक इवेंट में OnePlus 11R को मार्केट में उतारने की योजना है। 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ इसकी कीमत लगभग 45,490 रुपये हो सकती है। 

 

Xiaomi 13 Series

 

Xiaomi अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन को इस महीने में लॉन्च करने की तैयारी में है। पहले इसे MWC 2023 में पेश किया जाएगा। Xiaomi 13 और 13 Pro में स्नैपड्रैगन 8 जनरेशन 2 चिपसेट मिलने की संभावना है। इसकी शुरुआती कीमत लगभग 47,400 रुपये हो सकती है। 

 

REALME 10 5G और iQOO NEO 7 5G

 

रियलमी 10 Pro Series की लॉन्चिंग दिसंबर 2022 में हुई थी। अब भारतीय बाजार में Realme 10 5G मॉडल लॉन्च होने की तैयारी है। iQOO 17 फरवरी को Neo 7 5G स्मार्टफोन पेश कर सकता है। इसमें 120W फास्ट चार्जर और मीडियाटेक डायमेंसिटी 8200 चिपसेट मिलने की संभावना है।

आपकी राय !

क्या आप ram mandir से खुश है ?

मौसम