Twitter डाउन होने से परेशान हुए यूजर्स, सोशल मीडिया पर निकाली भड़ास

Mar 02, 2023

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर आज दुनियाभर में काफी समय तक के लिए डाउन रहा। जिसके चलते करोड़ो ट्विटर यूजर्स को परेशानियों का सामना करना पड़ा। यूजर्स न तो कोई ट्विट कर पा रहे थे और न ही अपने अकाउंट को खोल पा रहे थे। जिसके बाद यूजर्स भड़क गए और डाउन डिटेक्टर साइट पर जाकर यूजर्स शिकायत करने लगे। कुछ यूजर्स ने शिकायत करते हुए लिखा हम अपना अकाउंट एक्सेस नहीं कर पा रहे है तो कई यूजर्स ने लिखा कि, कोई ट्वीट पोस्ट नहीं हो पा रहा है।

ट्विटर डाउन होने की यह घटना भारतीय समयानुसार लगभग 3:47 बजे हुई है। जिससे दुनियाभर के सभी ट्विटर यूजर्स काफी परेशान रहे। अमेरिका, जापान और भारत सहित कई देशों से थोड़ी देर में ट्विटर डाउन की खबरे आने लगी। ट्विटर डाउन होने की ये समस्या डेक्सटॉप और मोबाईल दोनों पर देखने को मिली है। जिसके बाद यूजर्स सोशल मीडिया पर ट्विटर डाउन होने को लेकर पोस्ट शेयर करके अपने-अपने रिएक्शन देने लगे।

कई यूजर्स तो तरह-तरह के मीम्स शेयर करके ट्विटर का मजाक बना रहे है। हालांकि कुछ समय बाद कंपनी ने इसको देखा और समस्या का हल किया। बता दें, यह पहली बार नहीं है जब ट्विटर डाउन पड़ा है इससे पहले भी ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी है। बीते महीने फरवरी में भी ट्विटर डाउन होने की खबर सामने आई थी तब यूजर्स न तो मैसेज कर पा रहे थे और न ही कोई ट्वीट शेयर कर पा रहे थे। उस वक्त भी यूजर्स को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था।

साल 2022 अक्टूबर में भी ट्विटर डाउन पड़ गया था तब यूजर्स न तो अपना अकाउंट लॉगइन कर पा रहे थे और न ही किसी ट्वीट पर अपडेट कर पा रहे थे। हालांकि कुछ यूजर्स लॉगइन जरुर कर पा रहे थे लेकिन उनके अकाउंट से कोई ट्वीट नहीं हो पा रहा था जिसके बाद यूजर्स ने ट्विटर डाउन की शिकायत की थी। आज का समय डिजिटल का है और इस समय में हर कोई ट्विटर का उपयोग करता है ज्यादातर लोग देश और दुनिया में क्या चल रहा है किस क्षेत्र में क्या चल रहा है इसकी अपडेट को लेकर ट्विटर का प्रयोग करते है।

आपकी राय !

uniform civil code से कैसे होगा बीजेपी का फायदा ?

मौसम