37.27 लाख पौधरोपण की तैयारी में जुटा वन विभाग

Jul 12, 2021
Source: https://www.inextlive.com/

बरेली : जिले के 45 स्क्वायर हेक्टेयर में फैले वन विभाग के जंगल में पौध रोपण की तैयारियां तेज हो गई हैं। बीते वर्ष रोपित पौधों में आधे से ज्यादा सूख गए हैं। वन व उद्यान विभाग की 30 से अधिक नर्सरियों में 37.27 लाख से अधिक पौधे सुरक्षित रखवाए गए हैं।

कई वर्षों से जिले को हरा भरा करने के लिए वन विभाग हर वर्ष पौधा रोपण कराता है। इसके बाद भी क्षेत्र में हरियाली नहीं दिखाई देती है। प्रदेश सरकार ने क्षेत्र को हराभरा करने को कई बड़े कदम उठाए हैं। जिसमें एक दिन में लाखों पौधे रोपित किए गए, लेकिन देखरेख न होने से आधे से अधिक पौधे सूख गए। प्रभागीय वन अधिकारी भारत लाल ने बताया कि पिछले वर्ष शासन से मिले लक्ष्य से अधिक जिले में पौधारोपित किए गए थे। जिसमें वन विभाग के अधिकांश पौधे रोपित कराए गए हैं। बताया शासन के निर्देश पर विभाग ने पौधारोपण के लिए मुफ्त पौधे उपलब्ध कराए थे, जिसके बाद पौध रोपित करने का लक्ष्य पूरा हुआ था। बताया कि इस बार जिले में 37.27 लाख पौधा रोपित करने का लक्ष्य है। जिसमें अकेले वन विभाग छह लाख से अधिक पौधे रोपित करेगा। बाकी के 31 लाख पौधे अन्य विभाग रोपित करेंगे।

वन विभाग ने अपने पौधे रोपित करने के लिए गड्ढे खोदने का भी काम पूरा कर लिया है। एक जुलाई से पौधा रोपित कराए जाने के लिए महोत्सव शुरू होगा। इसके लिए खास तरह की तैयारी की जा रही है। वन विभाग की 27 व उद्यान विभाग की अन्य नर्सरियों में इन पौधों को तैयार किया गया है।

आक्सीजन वाले पौधे अधिक होंगे रोपित

प्रभागीय वन अधिकारी ने बताया कि आक्सीजन पौधे अधिक मात्रा में रोपित कराए जाएंगे। सागौन, पीपल, बरगद, पाकड़, इमली, आंवला, सहजन, बांस, महुआ और चिल्ला के अलावा नीम आदि के पेड़ मानव को आक्सीजन देते हैं। इसलिए इन पौधों को प्राथमिकता पर रोपित कराया जाएगा। उन्होंने बताया ये पौधे प्राणवायु है। पर्यावरण भी संरक्षित होगा।

 

आपकी राय !

अग्निवीर योजना से कितने युवा खुश... और कितने नहीं वोट करे और कमेंट में हमे वजह बातए ? #agniveer #agniveeryojana #opinionpoll

मौसम