World Mental Health Day: कई परेशानियों से छुटकारा दिला सकता है मंत्र उच्चारण, हेल्थ पर होता है पॉजिटिव असर

Oct 11, 2022

 किसी भी पूजा से पहले या बाद में मंत्रों का उच्चारण किया जाता है। लेकिन मंत्र सिर्फ पूजा में ही नहीं बल्कि हमारे रोजाना के जीवन में बेहद जरूरी हैं। मंत्र उच्चारण ध्यान का एक रूप है जो आपको अपने मन को फ्री करने में मदद करता है। आयुर्वेद में भी ये साबित हो चुका है कि मंत्रों का जाप ध्यान के लिए बेहतरीन है। 

इससे हमें अपने लाइफस्टाइल में व्यवस्थित करने में मदद करते हैं। एक लाइन या एक शब्द का बार-बार जप करने से हमारा तनाव कम होता है और हमें शांति मिलती है। मंत्र उच्चारण से और क्या फायदे होते हैं आप जान लें।

शांत दिमाग- जब आप मंत्रों का जाप करते हैं तो यह आपकी सांस को नियंत्रित करने, गहरा करने और एक लय में करने में मदद करता है। इस लय का फायदा मन और नर्वस सिस्टम को शांत करने में मिलता है।

मानसिक हेल्थ- जाप का असर मन पर भी होता है। मंत्र शरीर में अलग-अलग कंपन फ्रीक्वेंसी बनाते हैं तो आप अपने मन को भी प्रभावित करते हैं।

ध्यान में मदद- शुरुआती लोगों के लिए ध्यान की स्थिति में स्थानांतरित करने का एक बेहतरीन तरीका है क्योंकि मंत्र जाप से आपको ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलती है।

इसके अलावा मंत्रों को सुनने से कंपन ध्वनि आवृत्तियों से कुछ लाभ मिलते होंगे। इसलिए जब आप खाना बना रहे हों या गाड़ी चला रहे हों तो आप मंत्रों को सुन सकते हैं। ऐसा करने पर आप पॉजिटिव इफेक्ट महसूस करते है।

आपकी राय !

Gujaraat में अबकी बार किसकी सरकार?

मौसम