असीम पोर्टल 2021: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, (ASEEM Portal) एप्लीकेशन स्टेटस

Feb 19, 2021
Source: pmmodiyojana.in

जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं कोरोनावायरस महामारी के चलते हैं प्रवासी कामगार अपने-अपने राज्य लौट गए हैं। इस स्थिति में वह बेरोजगार हो गए हैं तथा कंपनियों के पास भी वर्क फोर्स की कमी हो गई है। इस बात को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने आत्मनिर्भर स्किल एम्पलाई एंप्लॉयर मैपिंग (ASEEM पोर्टल) लॉन्च किया है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से असीम पोर्टल से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। जैसे कि इस पोर्टल का उद्देश्य, लाभ, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया आदि। यदि आप असीम पोर्टल से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी विस्तार से जानना चाहते हैं तो आपसे निवेदन है कि आप हमारे इस लेख को अंत तक पढ़े।

ASEEM Portal 2021

आत्मनिर्भर स्किल्ड एम्पलाई एंपलॉयर मैपिंग या फिर असीम पोर्टल एक ऐसा प्लेटफार्म है जो एंप्लॉयमेंट एक्सचेंज की तरह काम करेगा। जिस पर कुशल कर्मचारी तथा नियोक्ता ऑनलाइन आवेदन कर अपनी प्रोफाइल बना सकते हैं। जिसकी सहायता से कर्मचारी अपने लिए नौकरी ढूंढ सकते हैं और नियुक्त अपनी कंपनी के लिए कर्मचारी ढूंढ सकते हैं। ASEEM Portal भारत की स्किल एंप्लॉयमेंट मिनिस्ट्री ने नेशनल स्किल एंप्लॉयमेंट कॉरपोरेशन के साथ मिलकर आरंभ किया है। इस पोर्टल के माध्यम से केंद्र सरकार कंपनियों को कर्मचारी मुहैया कराएगी तथा कर्मचारियों को नौकरी मुहैया कराएगी। जिससे कि कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और नियोक्ताओं को लेबर शॉर्टेज की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

क्यों आरंभ किया गया असीम पोर्टल ?

दोस्तों जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं कोरोनावायरस महामारी के चलते पूरे देश में 24 मार्च को लॉकडाउन लगा दिया गया था। जिसके कारण बहुत सारे लोग बेरोजगार हो गए थे और अपने राज्य वापस लौट गए थे। ऐसे में जब लॉकडाउन खुला तो कंपनियों को लेबर शॉर्टेज की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में सरकार के पास दो रास्ते थे या तो वह अपने राज्य वापस लौटे मजदूरों को वापस बुलाएं या फिर कोई ऐसा प्लेटफार्म बनाएं जिसके माध्यम से यह लेबर शॉर्टेज गैप फील हो सके। इसलिए सरकार ने असीम पोर्टल आरंभ किया जोकि एंप्लॉयमेंट एक्सचेंज की तरह काम करेगा। इस पोर्टल पर नियोक्ता तथा बेरोजगार प्रवासी मजदूर अपनी जानकारी अपलोड कर सकते हैं। जिसके माध्यम से कंपनियां अपनी आवश्यकता के अनुसार कर्मचारी ढूंढ पाएंगी तथा कर्मचारी अपने कौशल के हिसाब से रोजगार ढूंढ पाएंगे।

Key Highlights of ASEEM Portal 2021

आर्टिकल किसके बारे में असीम पोर्टल
आर्टिकल किसने लांच किया भारत सरकार
लाभार्थी भारत के नागरिक
उद्देश्य सभी बेरोजगार लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान करना तथा नियोक्ता को कर्मचारी उपलब्ध कराना।
आधिकारिक वेबसाइट यहां क्लिक करें।
साल 2021
योजना उपलब्ध है या नहीं उपलब्ध है।

असीम पोर्टल का उद्देश्य

असीम पोर्टल का मुख्य उद्देश्य सभी बेरोजगार हुए लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान करना है तथा नियोक्ताओं की लेबर शॉर्टेज की समस्या का समाधान करना है। ASEEM Portal पर कर्मचारियों तथा नियोक्ता अपनी प्रोफाइल बना सकते हैं। जिसके माध्यम से कर्मचारियों को रोजगार आसानी से अपने कौशल के हिसाब से मिल जाएगा। उन्हें रोजगार प्राप्त करने के लिए किसी दूसरे राज्य में नहीं जाना पड़ेगा और कंपनियों को भी अपनी आवश्यकता अनुसार कर्मचारी मिल जाएंगे। जिससे उनका काम बिना रुकावट के चलता रहेगा।

असीम पोर्टल कार्यान्वयन

असीम पोर्टल के माध्यम से सभी कर्मचारियों को नौकरी प्रदान करने का प्रयास किया जाता है। इस पोर्टल पर सर्वप्रथम मांग का एकत्रीकरण किया जाता है। जिससे कि यह पता लगाया जा सके की कितनी नौकरियों की आवश्यकता है। इसके पश्चात इस पोर्टल के माध्यम से नियुक्त नौकरी प्रदान करने के लिए पंजीकरण करवाते हैं जिससे यह पता लगाया जाता है कि कितनी नौकरियां उपलब्ध है। नौकरियों के हिसाब से सभी इच्छुक एवं पात्र कर्मचारियों को परीक्षण प्रदान किया जाता है जिससे कि वह नौकरी करने योग्य बन सके। इसके पश्चात उन्हें प्रशिक्षण का प्रमाणीकरण प्रदान किया जाता है। यह सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद कर्मचारी का प्लेसमेंट नौकरी पर किया जाता है।

ASEEM Portal के लाभ तथा विशेषताएं

  • असीम पोर्टल के माध्यम से कर्मचारी अपने कौशल के हिसाब से नौकरी प्राप्त कर पाएंगे।
  • असीम पोर्टल के माध्यम से नियुक्त अभी अपनी आवश्यकता के अनुसार लेबर फोर्स की कमी को पूरा कर पाएंगे।
  • ASEEM Portal पर अब तक 20 लाख से ज्यादा लोगों में आवेदन करवा लिया है।
  • इस पोर्टल के माध्यम से कंपनियों को पता चल पाएगा कि उनके आसपास कितना श्रम मौजूद है।
  • मजदूरों को भी यह पता चल पाएगा कि उनके आसपास कितने रोजगार के अवसर हैं।
  • इस पोर्टल पर 37 अलग-अलग सेक्टर के स्किल्ड मजदूरों को रोजगार दिए जाएंगे।
  • बेरोजगारी की दरों में कमी आएगी तथा लोगों को अपने ही राज्य में रोजगार का अवसर मिलेगा।
  • इस पोर्टल के माध्यम से लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा तथा उनकी आय में भी बढ़ोतरी होगी।
  • असीम पोर्टल को नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन ने बेंगलुरु की एक कंपनी बेटर प्लेस के साथ मिलकर विकसित किया है।
  • असीम पोर्टल का गूगल प्ले स्टोर पर ऐप भी है।
  • इस पोर्टल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से काम करता है।
  • असीम पोर्टल के माध्यम से लोगों के कौशल में विकास किया जाएगा।
  • ASEEM Portal 2021 पर उपलब्ध जानकारी सटीक होती है।
  • असीम पोर्टल के माध्यम से नौकरियां बिना किसी व्यक्तिगत भावनाओं या विचारों से प्रभावित हुए प्रदान की जाती हैं।
  • इस पोर्टल के माध्यम से प्रासंगिक और जल से जल नौकरियां प्राप्त की जा सकती हैं
  • असीम पोर्टल पर उपलब्ध नौकरियों की जानकारियां सुलभ होती हैं।

असीम पोर्टल आईटी आधारित इंटरफ़ेस

जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं असीम पोर्टल एंप्लॉयमेंट एक्सचेंज की तरह काम करेगा। इसी बात को ध्यान में रखते हुए इस पोर्टल के लिए एक विशेष इंटरफेस तैयार किया गया है। असीम पोर्टल पर तीन प्रकार के आईटी आधारित इंटरफ़ेस शामिल है जो कि कुछ इस प्रकार है।

  • नियोक्ता पोर्टल: नियोक्ता पोर्टल पर नियोक्ता ऑनबोर्डिंग, डिमांड एग्रीगेशन, उम्मीदवार चयन जैसी सुविधाएं उपलब्ध है।
  • डैशबोर्ड: डैशबोर्ड पर रिपोर्ट, टेंडर्स, एनालिटिक्स, हाईलाइट गैप्स जैसी सुविधाएं उपलब्ध है।
  • उम्मीदवार आवेदन: इस इंटरफ़ेस के माध्यम से सभी उम्मीदवार अपनी प्रोफाइल बना सकते हैं, स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं, नौकरी के सुझाव भी प्राप्त कर सकते हैं।

सप्लाई मूवमेंट में राज्यों का योगदान

बिहार 11%
उत्तर प्रदेश 17%
आंध्र प्रदेश 17%
आसाम 13%
दिल्ली 5%
उड़ीसा

11%

असीम पोर्टल स्टैटिसटिक्स

Demand 6 lacs
Candidates 12,400,000
Job Openings 4.9 lacs
Employers 1000+

असीम पोर्टल में आवेदन करने की पात्रता तथा आवश्यक दस्तावेज

  • वे सभी कंपनियां जो आवेदन करना चाहती हैं उन्हें सरकार द्वारा रजिस्टर्ड होना अनिवार्य है।
  • वे सभी कंपनियां जो कर्मचारियों को काम पर रखेंगे उन्हें न्यूनतम सैलरी देना अनिवार्य है।
  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • कर्मचारियों को यह भी बताना होगा कि पहले उन्हें क्या काम किया है या अब क्या काम करना चाहते हैं।

ASEEM Portal पर रजिस्टर्ड कंपनी की सूची

असीम पोर्टल पर 50 से भी ज्यादा कंपनी पंजीकृत है जिनमें से कुछ के नाम हमने आपको नीचे लिस्ट में दिए हैं

  • स्विगी
  •  ओला
  • उबर जोमैटो
  • युलू
  •  रैपीडो बाइक आदि

आपकी राय !

क्या आप ram mandir से खुश है ?

मौसम