हर घर तिरंगा', झंडा फहराने के भी हैं नियम, गाइडलाइंस का करना होगा पालन

Jul 22, 2022
Source: https://m.dailyhunt.in

इसका मकसद प्रत्येक भारतीय को अपने घर एवं प्रतिष्ठानों पर झंडा फहराने के लिए प्रेरित करना है। मगर, झंडा बनाने और इसे फहराने के नियमों का सभी को पालन करना होगा। इसके लिए दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। हर घर तिरंगा का मकसद सभी नागरिकों के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना को जाग्रत करते हुए स्वतंत्रता के प्रतीकों के प्रति सम्मान का भाव उजागर करना है। सरकारी परिसर के साथ ही निजी आवासों एवं प्रतिष्ठानों पर सूर्योदय के बाद ध्वजारोहण किया जाएगा। झंडा तैयार करने के निर्देश - झंडे का आकार आयाताकार होना चाहिए। - इसकी लंबाई एवं चौड़ाई का अनुपात तीन गुणा दो होना चाहिए। उदाहरणार्थ, यदि झंडे की लंबाई तीन फुट है तो चौड़ाई दो फुट होना चाहिए। - झंडा बनाने की सामग्री खादी अथवा हाथ से कता हुआ कपड़ा, मशीन से बना हुआ कपड़ा, सूती, पालीस्टर, ऊनी, सिल्क हो सकती है। - झंडे तीन रंगों में सबसे ऊपर केसरिया, बीच में सफेद तथा नीचे हरे रंग का प्रयोग कर बनाए जाएंगे। - सफेद पट्टी में 24 तीलियाें वाले अशोक चक्र को बाद में प्रिंट किया जाना चाहिए। झंडा फहराने के नियम - प्रत्येक नागरिक को अपने आवास, स्कूल तथा सरकारी कार्यालयों में झंडा सम्मान के साथ झंडा संहिता का अनुपालन करते हुए फहराना है। - झंडा फहराते समय सदैव केसरिया रंग की पट्टी झंडे के ऊपर की तरफ होनी चाहिए। - झंडे को यदि सरकारी परिसर में फहराया जाता है तो सूर्योदय के बाद ध्वजारोहण किया जाना चाहिए तथा सूर्यास्त के साथ ही सम्मान के साथ इसे उतारना चाहिए। - हर घर पर झंडा विधिवत तरीके से लगाया जाना चाहिए। आधा झु़का, फटा या कटा झंडा लगाया जाना निषेध होगा। शासन के निर्देश - हर घर तिरंगा कार्यक्रम प्रत्येक सरकारी अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षकगण, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, मों स्वयं सहायता समूहों, हों विभिन्न नागरिक संगठनों आदि के सहयोग से क्रियान्वित किया जाएगा। - वाणिज्यिक एवं व्यावसायिक समूहों एवं संगठनों को उनकी सहभागिता एवं तिरंगा झंडा बनवाने के लिए सीएसआर संसाधनों को उपलब्ध कराने जाने के लिए प्रेरित किया जाए।

स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से झंडे तैयार करवाए जाएंगे। हर घर तिरंगा को लेकर गांवों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम होंगेहों गे। ए. मनिकंडन, सीडीओ

आपकी राय !

uniform civil code से कैसे होगा बीजेपी का फायदा ?

मौसम