प्रदेश की कूड़ा निस्तारण पालिसी पर गाजियाबाद में होगा मंथन

Aug 25, 2022
Source: https://www.jagran.com/

प्रदेश की कूड़ा निस्तारण पालिसी पर गाजियाबाद में होगा मंथन

जागरण संवाददाता, गाजियाबादः उत्तर प्रदेश में कूड़ा निस्तारण की नई नीति बनेगी और इसके लिए गाजियाबाद में मंथन होगा। नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि गाजियाबाद के साथ प्रदेश के सभी 17 नगर निगमों के आयुक्त इस बैठक में मौजूद रहेंगे और शासन के अधिकारी इसका नेतृत्व करेंगे। बैठक 26 अगस्त को प्रस्तावित है। इसी तारीख को मुख्यमंत्री के भी जिले में आने की चर्चा चल रही है। यदि सीएम आए तो बैठक आगे बढ़ाई जाएगी।

नगर आयुक्त ने बताया कि प्रदेश की कूड़ा निस्तारण नीति की समीक्षा की जाएगी। सभी नगर आयुक्त अपने-अपने यहां कूड़ा निस्तारण की प्रक्रिया के बारे में बताएंगे। प्रदेश की नीति और केंद्र की नीति की तुलना की जाएगी और बढ़ती आबादी में कूड़ा निस्तारण की चुनौतियों के मद्देनजर नई नीति तैयार की जाएगी।

गाजियाबाद के माडल की होगी चर्चा

कूड़ा बेचने वाला गाजियाबाद प्रदेश का इकलौता नगर निगम है। यहां डोर-टू-डोर कलेक्शन हो रहा है और कूड़े का पहाड़ भी खत्म किया है। अब पांचों जोन में कूड़ा निस्तारण का काम निजी हाथों में दे दिया है, जिसके तहत शहर में कहीं भी खुले में कूड़ा नहीं डाला जाएगा। छोटी गाड़ियां ट्रांसफर स्टेशन तक कूड़ा पहुंचाएंगी और बंद गाड़ियों में कूड़ा प्रोसेसिंग प्लांट तक पहुंचाया जाएगा। गाजियाबाद के इस माडल को प्रदेश में पहले भी सराहना मिल चुकी है। इस बैठक में भी गाजियाबाद नगर निगम के प्रयासों पर मुख्य रूप से चर्चा होगी।

 

आपकी राय !

Gujaraat में अबकी बार किसकी सरकार?

मौसम