तुर्की से आई भारतीय महिला अधिकारी की तस्वीर दुनिया भर में बनी चर्चा का विषय

Feb 10, 2023

तुर्कि और सीरिया में छह फरवरी को आए भूंकप ने भारी तबाही मचाई है। छह फरवरी से अब तक करीब 150 से ज्यादा झटके लग चुके है। छह फरवरी की सुबह को आया भूकंप का पहला झटका इतनी अधिक तीव्रता का था कि इसने तुर्की और सीरिया को पूरी तरह से तबाह कर दिया है। इस भूंकप में 21 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

तुर्की और सीरिया में आए भूकंप के झटकों से जान माल का भारी नुकसान हुआ है। मृतकों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। इस भूकंप में 21 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई। वहीं राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है। इस भूंकप में लोगों ने अपनों को खोया है। किसी ने अपने सर से पिता का साया खो दिया है तो कितनी ही मां की आंचल सुनी हो गई है।

तुर्की में राहत एवं बचाव कार्य चल रहा है। भारत सरकार ऑपरेशन दोस्त के जरिए तुर्की में मदद मुहैया करा रही है। भारतीय सेना तुर्की के लोगों की हरसंभव मदद करने का प्रयास कर रही है। इस बीच तुर्कि की महिला का भारतीय सेना की एक महिला अधिकारी को गले लगाते हुए और उसके गाल पर किस करते हुए एक तस्वीर सामने आई है। जो अब दुनिया भर में चर्चा का विषय बन गई है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही यह तस्वीर एडीजीपी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पोस्ट की गई है। इस तस्वीर को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, हम परवाह करते हैं। सोशल मीडिया पर तस्वीर के शेयर किए जाने के बाद यह दुनिया भर में चर्चा का विषय बन गई है। काफी लोग इस तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे है।

भूकंप की घटना के बाद एक तरफ जहां तुर्कि पूरी तरह से तबाह हो चुका है। वहीं दूसरी तरह भारत समेत दुनिया के कई देश तुर्कि और सीरिया की मदद के लिए आगे आए है। तुर्की में भारत ऑपरेशन दोस्त चला रहा। इस अभियान के तहत मलबे में फंसे हजारों लोगों की जान बचाई जा चुकी है।

ऑपरेशन दोस्त के तहत कई लोगों की जान बचाकर उनके अपनों से मिलाया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही यह तस्वीर उसी दौरान की है। इस तस्वीर में तुर्कि की एक महिला भारतीय महिला सैनिक को गले लगाते हुए और किस देते नजर आ रही हैं। वाकई में यह तस्वीर दिल जीतने वाली है।

आपकी राय !

Gujaraat में अबकी बार किसकी सरकार?

मौसम