'भारतीय विमानों पर लिखे काल साइन VT को हटाया जाए', क्या है इसका मतलब?

Jun 24, 2022
Source: https://www.jagran.com/

नई दिल्ली [गौरव बाजपेई]। विमानों पर अंग्रेजों के शासन के समय से इस्तेमाल हो रहे काल साइन 'वीटी', जो विक्टोरियन टेरेटरी या वायसराय टेरेटरी को प्रदर्शित करते हैं, को हटाने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की गई है।

याचिका में भाजपा नेता और वकील अश्विनी कुमार उपाध्याय ने कहा कि 'संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य' होने के नाते, काल साइन 'वीटी' कानून के शासन, स्वतंत्रता के अधिकार और भारतीयों की गरिमा के अधिकार के विपरीत है। इसलिए इसे बदलने के लिए केंद्र सरकार को निर्देश देने की मांग की गई है।

वीटी' राष्ट्रीयता कोड है जिसे भारत में पंजीकृत प्रत्येक विमान को इस्तेमाल करना होता है। इस कोड के बाद विमान की जानकारी वाले अक्षर लिखे होते हैं। उदाहरण के लिए, इंडिगो की उड़ानों में पंजीकरण वीटी के बाद आइडीवी, यानी वीटी-आइडीवी, जेट के लिए वीटी-जेएमवी लिखा होता है।

ये चिह्न बताते हैं कि विमान किस देश में पंजीकृत है। यह सभी देशों के लिए अनिवार्य होता है। जनहित याचिका में तर्क दिया गया है कि ब्रिटेन ने वर्ष 1929 में विभाजन से पहले भारत के लिए उपसर्ग 'वीटी' तय किया था।

साथ ही अंग्रेजों ने वी से शुरू होने वाली सभी कालोनियों के लिए कोड भी तय किया था। हालांकि, चीन, पाकिस्तान, नेपाल और श्रीलंका जैसे देशों ने बाद में अपने कोड बदल दिए, लेकिन भारत में यह उपसर्ग 93 वर्षो के बाद भी विमान पर बरकरार है, जो नागरिकों की गरिमा के अधिकार का उल्लंघन करता है।

 

आपकी राय !

Gujaraat में अबकी बार किसकी सरकार?

मौसम