Britain Heatwave Emergency: ब्रिटेन में भीषण गर्मी से चरमराई व्‍यवस्‍था, पटरी से उतर रही सभी जरूरी सेवाएं तो अधिकारी खड़े कर रहे हाथ

Jul 20, 2022
Source: https://www.jagran.com/

लंदन (एजेंसी)। समूचे ब्रिटेन में गर्मी (Britain Heatwave Emergency) से लोगों की हालत खराब हो रही है। आलम ये है कि ब्रिटेन में गर्मी अपने प्रचंड रूप में है और इसकी वजह से पारा नए रिकार्ड बना रहा है। देश के कुछ भागों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया गया है, जो कि एक रिकार्ड है। मौसम विभाग ने मंगलवार को देश में 42 डिग्री से

  • गर्मी को देखते हुए नेटवर्क रेल को Do not travel की चेतावनी तक जारी करनी पड़ी है। वार्निंग में कहा गया है कि रेड जोन में ट्रेन की सर्विस प्रभावित रहेगी। भीषण गर्मी की वजह से कई जगह ओवरहैड वायर में समस्‍या तक आई है। इसके अलावा भीषण गर्मी ने कोर्ट के काम तक को प्रभावित किया है। ट्रांसपोर्ट सचिव ग्रांट शेप का कहना है कि वो मौसम के आगे विवश है। पूरे सिस्‍टम को बढ़ते तापमान के मुताबिक अपग्रेड करने में कई साल लग सकते हैं। उनके मुताबिक इस तरह की भीषण गर्मी में ट्रैक का तापमान 50-60 के बीच तक हो सकता है, जिससे ट्रेन के पटरी से उतरने का खतरा बढ़ सकता है। इस जोखिम को नहीं उठाया जा सकता है।
  • गर्मी को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई को आनलाइन करना पड़ा है, जबकि ब्रिटिश म्‍यूजियम को दोपहर 3 बजे के बाद बंद कर दिया गया। ईस्‍ट कोस्‍ट मेनलैंड और मिडलैंड मेनलैंड को बढ़ते तापमान की वजह से बंद करना पड़ा। ,
  • मौसम विभाग की तरफ से कहा गया भीषण गर्मी जीवन पर संकट का कारण बन सकती है। लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर 36.6 डिग्री सेल्सियस, कियू गार्डन पर 36.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं Lincoln, Cambridge और Huntingdon में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
  • गर्मी के लंदन की एंबुलेंस सर्विस को करीब 6600 काल्‍स आई हैं। इनमें से अधिकतर हीटवेव से हालत खराब होने से संबंधित थीं। लंदन एंबुलेंस सर्विस के डायरेक्‍टर ने आशंका जताई है कि ये नंबर बढ़कर 8000 तक जा सकते हैं।
  • बढ़ते तापमान को देखते हुए कई स्‍कूलों को बंद करना पड़ा है। हालांकि सरकार ने ऐसा करने से मना किया हुआ है। इसके बाद भी मजबूरन स्‍कूल प्रशासन को ये फैसला करना पड़ा है।
  • दक्षिण पूर्वी ब्रिटेन में गर्मी की वजह से पानी के कम दबाव का भी संकट बन रहा है। इसकेा लेकर पहले ही कंपनियों ने चेतावनी दे दी है।
  • ब्रिटेन के किसानों की यूनियन ने तो यहां तक कहा है कि देश पानी की समस्‍या से उबरने के लिए सही से तैयार भी नहीं है और न ही उसके पास ऐसा करने के विकल्‍प मौजूद हैं। नेशनल फार्मर्स यूनियन के अध्‍यक्ष मिनेट बेटर्स का कहना है कि गर्मी बेतहाशा है जिसकी वजह से पानी की कमी चिंता की वजह बनी हुई है। उन्‍होंने यहां तक कहा है कि ये देखे जाने की जरूरत है कि हालात और खराब होने से पहले हम इसमें सुधार के लिए क्‍या कुछ कर सकते हैं।
  • Hawarden में 37.1°C, Santon Downham और Suffolk में 38.1°C तापमान रिकार्ड किया गया है जो इस वर्ष का सबसे गर्म दिन रहा है।
  • मौसम विभाग की तरफ से रात में भी तापमान के 23 डिग्री सेल्सियस से 26 डिग्री सेल्सियस तक होने की आशंका जताई गई है।
  • दंन में मंगलवार को सुबह का तापमान जहां 28°C रिकार्ड किया गया वहीं यार्कशायर में ये 27°C रहा है।
  • ब्रिटैन की हेल्‍थ सिक्‍योरिटी एजेंसी ने बढ़ते तापमान को देखते हुए level 4 इमरजेंसी घोषित की है।

ल्सियस तक तापमान जाने का अनुमान लगाया था। 

आपकी राय !

अग्निवीर योजना से कितने युवा खुश... और कितने नहीं वोट करे और कमेंट में हमे वजह बातए ? #agniveer #agniveeryojana #opinionpoll

मौसम