Dadasaheb Phalke Award 2023: आलिया भट्ट और रेखा ने सुंदरता से ढाया कहर, फैंस हुए फिदा

Feb 22, 2023

आलिया भट्ट को गंगूबाई काठियावाड़ी में बेहतरीन अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड मिला । आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी और ब्रह्मस्त्र के लिए सर्वेश्रेष्ट अभिनेत्री और अभिनेता का अवॉर्ड दिया गया है । दादसाहेब फालके अवॉर्ड लेने के लिए आलिया भट्ट और रेखा दोनों ही अभिनेत्रियां एक साथ नजर आई। साथ ही दोनों इतनी खूबसूरत दिख रही थीं कि फैंस भी उनके दीवाने हो गए।

दादा साहेब फाल्क इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2023 को मुंबई में आयोजित किया गया था। वहीं दूसरी ओर कई अनेक बॉलीवुड सितारों ने अवॉर्ड फंग्शन में एंट्री मारी ।इस बीच सभी की नजरे दो अभिनेत्रियों के ऊपर टिकी हुई थी। जब दादा साहेब फालके अवॉर्ड लेने के लिए आलिया भट्ट सामने आई तो उनके साथ रेखा भी नजर आई।

परिवार की खुशी

दादा साहेब फालके अवॉर्ड के लिए किसी कारण से रणबीर कपूर शामिल नहीं हो पाएं। जिसके कारण आलिया भट्ट ने ही उनका अवॉर्ड रिसीव किया है। इसी दौरान बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर का तो खुशी का ठिकाना ही नहीं है ।उनके घर में दो अवॉर्डस जो आ रहे हैं।इसके साथ ही उन्होनें अपने इंस्टाग्राम स्टोरी भी पोस्ट की है।जिसे फैंस ने अधिक पसंद किया है दोनों की खूबसूरती पर फैंस की फिदा हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर रेखा और आलिया भट्ट की फोटोज जमकर वायरल हो रही हैं।

ऐसा पहली बार हुआ है कि आलिया और रेखा एक साथ नजर आए हैं।दोनों ही एक्ट्रेस हल्के रंग की सुंदर ही साड़ी पहनी है। इस बीच रेखा की मांग में सिंदूर भी नजर आ रहा है, जिसने एक बार फिर सुर्खियों बटोर ली हैं। दोनों को एक साथ देख फैंस खुशी से झूम उठे हैं। रेखा और आलिया की फोटोज पर एक नजर डालते हैं।बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की बात करें तो उन्होंने हाल ही में बेटी राहा को जन्म दिया है। प्रेगनेंसी के बाद वह पहली बार किसी अवॉर्ड फंक्शन में शामिल हुई हैं। मां बनने के बाद भी आलिया बेहद फिट नजर आ रही हैं साथ ही रेखा भी कुछ कम नहीं लग रही हैं। दोनों ने इस कदर कहर मचा रखा है कि फैंस की भी नजर नहीं हट रही हैं ।

आपकी राय !

अग्निवीर योजना से कितने युवा खुश... और कितने नहीं वोट करे और कमेंट में हमे वजह बातए ? #agniveer #agniveeryojana #opinionpoll

मौसम