Valentine's Day Week 2023: जानिए इसका इतिहास और कुछ महत्वपूर्ण बातें

Feb 10, 2023

वैलेंटाइन डे का इतिहास और महत्व (History And Significance Of Valentine's Day)

क्या आपको मालूम है दुनिया भर में मनाये जाने वाला वैलेंटाइन डे के पीछे का इतिहास क्या है और क्या है इसका महत्व और यह शुरू कहा से हुआ। तो इस सब का जवाब आज हम आपको देने वाले हैं। किसी भी त्यौहार को मनाने से पहले इसके इतिहास के बारे में जरूर जान लेना चाहिए। हर चीज़ को मनाने का एक कारण होता है जो आपको यहाँ मालूम पड़ेगा।

 

1676009471padri-min.jpg

 

कौन थे वैलेंटाइन?

वैलेंटाइन डे को रोमन सम्राज्य के समय से मनाया जाता आ रहा है। इस दिन सभी लोग इस दिन को छुट्टी के तौर पर मनाते थे। इसकी वजह थी कई क्रिश्चियन शहीदों में से दो शहीद जो पेशे से पादरी थे, जिनका नाम वैलेंटाइन था उनके ऊपर रखी गयी थी। उस समय रोम पर Claudius नाम के एक शासक का शासन था। जो खुद को शक्तिशाली बनाने की इच्छा रखता था। इसके लिए उसको बहुत बड़ी सेना बनानी थी , लेकिन उसने देखा उसके राज्य में जिनके परिवार है बीवी बच्चे हैं वह सेना में भर्ती नहीं होना चाहते। जिसको देख उसने एक नया नियम बनाया जिसके अनुसार शादी करने पर प्रतिबंध लगा दिया था।

राजा की यह बात किसी को ठीक नहीं लगी, लेकिन इसके बावजूद भी कोई उससे कुछ नहीं कह सका। वही पादरी वैलेंटाइन को यह बात ठीक नहीं लगी। पादरी वैलेंटाइन के पास एक जोड़ा आया जिसने उनके सामने शादी की इच्छा रखी और पादरी ने उन दोनों की शादी चुप - चाप से एक कमरे में करवा दी। लेकिन क्रूर शासक को इस बात की खबर लग गयी और पादरी वैलेंटाइन को कैद कर मौत की सज़ा सुना दी।

 

1676009785wed-min.jpg

 

जिस वक़्त पादरी वैलेंटाइन जेल में कैद थे , उस समय सभी लोग उनसे मिलने आया करते थे और उन्हें गुलाब के फूल और गिफ्ट दिया करते थे। इसके जरिए वह पादरी को अपना प्यार और विश्वास जताते थे। लेकिन जिस दिन पादरी को मौत की सज़ा देनी थी उस दिन 14 फरवरी 269 A.D. का दिन था और मरने से पहले पादरी वैलेंटाइन ने एक चिट्ठी में लिखा - यह प्यार करने वालो के लिए है , वैलेंटाइन प्यार करने वालो के लिए बहुत ही ख़ुशी से कुर्बान हुआ है और प्यार को जिन्दा करने की गुहार करता है। इसलिए इस दिन को वैलेंटाइन डे के तौर पर मनाया जाता है।

आपकी राय !

uniform civil code से कैसे होगा बीजेपी का फायदा ?

मौसम