World Population Day 2022: 10 साल में आगरा की आबादी बढ़ी सात लाख, वृद्धि दर में दर्ज हो रही है अब गिरावट
Source: https://www.jagran.com/
हर 10 साल में जनगणना होती है। 2001 की जनगणना के अनुसार जिले की आबादी 36.20 लाख थी, यह 10 साल बाद 2011 में 7.99 लाख बढ़कर 44.19 लाख पहुंच गई। 2011 में जनगणना नहीं हुई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सर्वे के अनुसार, 2011 में जिले की आबादी 51.64 लाख अनुमानित है। इस तरह पिछले 10 साल में 7.45 लाख जनसंख्या बढ़ी है।
यह 2001 से 2011 के बीच बढ़ी जनसंख्या से कम है। सीएमओ डा. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि 20 साल में जिले की आबादी 15 लाख से अधिक बढ़ी है। लोगों की सोच बदलने लगी है। परिवार नियोजन के विकल्प अपनाए जा रहे हैं। दो बच्चे तक लोग परिवार को सीमित रख रहे हैं।
ताजनगरी में लिंगानुपात भी बढ़ा
2011 में जिले में एक हजार बेटों पर 861 बेटियां थी। यह 10 साल बाद 2021 में बढ़कर एक हजार बेटों पर 885 हो गया है। इसमें भी देहात में लिंगानुपात बढ़ा है। देहात में एक हजार बेटों पर 928 बेटियां हैं तो शहर में 854 बेटियां हैं।
जनसंख्या
2021 51.64 लाख अनुमानित
2011 44.19 लाख पुरुष 2,364,953, महिला 2,053,844
2001 36.20 लाख पुरुष 1,961,282, महिला 1,659,154
परिवार नियोजन के विकल्पों का 2021-22 में किया गया इस्तेमाल
पुरुष नसबंदी 49
महिला नसबंदी 9513
आईयूसीडी 22310
पीपीआईयूसीडी 18920
त्रैमासिक अंतरा इंजेक्शन 9689