Delhi: केजरीवाल कैबिनेट में होगा बड़ा फेरबदल, आतिशी और सौरभ बनेंगे नए मंत्री, सीएम ने उपराज्यपाल को भेजे नाम

Mar 01, 2023

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के इस्तीफे के बाद अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कैबिनेट में बड़ा फेरबदल करने वाले है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज और आतिशी मार्लेना के नाम कैबिनेट मंत्री बनाने के लिए उपराज्यपाल वीके सक्सेना को भेजे है।

आप के सूत्रों का कहना है कि अब आम आदमी पार्टी सौरभ भारद्वाज और आतिशी को केजरीवाल कैबिनेट में मंत्री बनाने वाली है। इसलिए उनकी नियुक्ति के लिए सीएम अरविंद केजरीवाल ने एलजी को उनके नाम की फाइल भेजी है। बता दें कि मंगलवार को मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद कल से ही कयास लगाए जा रहे थे कि केजरीवाल कैबिनेट में जल्द ही बड़ा फेरबदल हो सकता है।गौरतलब हो कि दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पिछले 9 महीने से जेल में हैं।

वहीं, रविवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार किया था। फिलहाल, मनीष सिसोदिया पांच दिन की सीबीआई रिमांड पर है। बता दें कि कल दोनों मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने इनका इस्तीफा मंजूर कर लिया था।

सौरभ भारद्वाज

आप विधायक सौरभ भारद्वाज दिल्ली के ग्रेटर कैलाश विधानसभा से लगातार तीन बार विधायक चुने गए है। वे साल 2013 में पहली बार विधायक बने थे और 49 दिन की केजरीवाल सरकार में कई बड़े विभागों के मंत्री भी रहे थे। उन्हें ट्रासंपोर्ट, फूड एंड स्पलाई, पर्यावरण और जीएडी विभाग दिया गया था। इसके बाद साल 2015 के चुनाव में फिर से विधायक और और साल 2020 में तीसरी बार विधायक चुने गए। 2022 में सौरभ को दिल्ली जल बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाया था।

आतिर्शी मार्लेना 

आतिर्शी मार्लेना आम आदमी पार्टी की काफी सक्रिय नेताओं में से एक है। आतिर्शी ने साल 2019 के लोकसभा चुनाव में पूर्वी दिल्ली से बीजेपी उम्मीदवार गौतम गंभीर के खिलाफ चुनाव लड़ा था, लेकिन वो यह चुनाव हार गई। इसके बाद अतिर्शी ने साल 2020 में कालका जी विधानसभा से चुनाव लड़ा और जीत दर्ज हासिल की। इसके अलावा केजरीवाल सरकार की ऐज्युकेशन पॉलिसी तैयार करने में आतिर्शी का अहम भूमिका निभाई है।

आपकी राय !

uniform civil code से कैसे होगा बीजेपी का फायदा ?

मौसम