अर्थव्यवस्था / 2019-20 में जीडीपी के 7.2% रहने का अनुमान, पहले 7.4% रहने की बात कही गई थी

Apr 04, 2019

 अर्थव्यवस्था / 2019-20 में जीडीपी के 7.2% रहने का अनुमान, पहले 7.4% रहने की बात कही गई थी

    अक्टूबर-दिसंबर 2018 के दौरान भारत की विकास दर 6.6% रही, यह छह तिमाही में सबसे कम
    मोदी सरकार के कार्यकाल में सबसे ज्यादा ग्रोथ रेट जनवरी-मार्च 2018 में 9.2% थी

आम चुनाव से पहले मोदी सरकार के लिए निराशाजनक खबर आई है। आरबीआई ने वित्त वर्ष 2019-20 में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 7.2% रहने का अनुमान जताया है। पहले इसी वित्त वर्ष में जीडीपी के 7.4% रहने की बात कही गई थी। इससे पहले भारत की विकास दर अक्टूबर-दिसंबर 2018 के दौरान 6.6% दर्ज हुई थी। यह छह तिमाही में सबसे कम थी। इससे कम ग्रोथ अप्रैल-जून 2017 में 6.0% रही थी।

यह भी पढ़े-

50 हजार की सैलरी पर कैसे आपको मिलेगी 25 हजार पेंशन, जानिए गणित जानने के लिए लिंक पे क्लिक करे http://uvindianews.com/news/how-do-you-get-25-thousand-pensions-on-the-salary-of-50-thousand-rupees-learn-mathematics

घरेलू, निर्यात मांग में कमी से घटी ग्रोथ

  1. अक्टूबर-दिसंबर 2018 में ग्रोथ कम रहने की मुख्य वजह घरेलू और निर्यात मांग में कमी है। कंज्यूमर खर्च जीडीपी का लगभग 57% है। इसकी ग्रोथ घटकर 8.4% रह गई, जो एक तिमाही पहले 9.9% थी। रिजर्व बैंक ने इस साल के लिए 7.4% ग्रोथ का अनुमान जताया था।
  2. सालाना ग्रोथ भी 2017-18 के 7.2% की तुलना में 7% रहने का अनुमान है। जीडीपी में से सब्सिडी घटाने के बाद ग्रॉस वैल्यू एडेड (जीवीए) निकलता है। इसके 6.8% बढ़ने की उम्मीद है। पिछले साल इसकी ग्रोथ 6.9% रही थी।
  3. नोमुरा सिक्युरिटीज के अर्थशास्त्री ऑरोदीप नंदी ने कहा कि चुनाव के कारण राजनीतिक अनिश्चितता और ग्लोबल डिमांड में कमी से आगे विकास दर और घट सकती है। यूबीएस सिक्युरिटीज ने जनवरी-मार्च में 6.1-6.4% ग्रोथ की उम्मीद जताई थी।

यह भी पढ़े-

आम्रपाली ग्रुप से बकाया 40 करोड़ रुपये के लिए अब महेंद्र सिंह धोनी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट जानने के लिए लिंक पे क्लिक करे http://uvindianews.com/news/the-supreme-court-has-reached-mahendra-singh-dhoni-now-for-the-outstanding-rs-40-crore-from-amrapali-group

सीएसओ ने ग्रोथ का आंकड़ा घटाय

केंद्रीय सांख्यिकी संस्थान (सीएसओ) ने 31 जनवरी को इस साल का पहला अनुमान जारी किया था। इसकी तुलना में ग्रोथ रेट का आंकड़ा तो घटा दिया, लेकिन जीडीपी का आकार बढ़ाया है। पहले अनुमान में सालाना ग्रोथ 7.2% और जीडीपी का आकार 131.80 लाख करोड़ (आधार 2011-12) बताया गया था। अब ग्रोथ रेट तो घटकर 7% रह गई, पर जीडीपी का आकार 141 लाख करोड़ रुपए हो जाने का अनुमान है। मौजूदा मूल्यों पर इस साल जीडीपी 190.54 लाख करोड़ रु. की होगी। पिछले साल यह 170.95 लाख करोड़ की थी।

मोदी सरकार में सबसे तेज ग्रोथ मार्च 2018 में रही

एनडीए की मौजूदा सरकार के कार्यकाल में सबसे ज्यादा ग्रोथ रेट जनवरी-मार्च 2018 में 9.2% थी। सबसे कम जुलाई-सितंबर 2017 में 5.6% थी। सालाना ग्रोथ सबसे ज्यादा 8.2% रही है।

यह भी पढ़े-

डूब सकते हैं पीएफ-पेंशन खाते में जमा 20 हजार करोड़ जानने के लिए लिंक पे क्लिक करे http://uvindianews.com/news/20-thousand-crores-deposited-in-the-pf-pension-account-can-drown

 

आपकी राय !

क्या आप ram mandir से खुश है ?

मौसम