Germany Church Shooting: जर्मनी के हैम्बर्ग चर्च में ताबड़तोड़ फायरिंग, सात लोगों की मौत, आठ से ज्याद घायल

Mar 10, 2023

जर्मनी के शहर हैम्बर्ग से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। रविवार को हैम्बर्ग के एक चर्च में अचानक से ताबड़तोड़ फायरिंग हो गई। इस घटना में घटना में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। जर्मनी पुलिस पुलिस के मुताबिक, यह गोलीबारी की यह घटना शनिवार रात करीब 9ः15 बजे हुई।

नाइजीरिया के चर्च पर हमले के बाद अब जर्मनी के एक चर्च पर बड़ा हमला हुआ है। जर्मनी के दूसरे बड़े शहर हैम्बर्ग में गुरुवार देर रात एक चर्च में जबरदस्त फायरिंग की घटना हुई है। इस घटना में 7 लोगों के मारे जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या में और अधिक इजाफा हो सकता है। पुलिस के मुताबिक, हमलावर करीब 10 मिनट तक लगातार फायरिंग करता रहा है।

नाइजीरिया के चर्च पर हमले के बाद अब जर्मनी के एक चर्च पर बड़ा हमला हुआ है। जर्मनी के दूसरे बड़े शहर हैम्बर्ग में गुरुवार देर रात एक चर्च में जबरदस्त फायरिंग की घटना हुई है। इस घटना में 7 लोगों के मारे जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या में और अधिक इजाफा हो सकता है। पुलिस के मुताबिक, हमलावर करीब 10 मिनट तक लगातार फायरिंग करता रहा है। पुलिस का मानना है कि इस दौरान हमलावर भी मारा गया है।

अधिकारियों का कहना हमें किसी के फरार होने की सूचना नहीं मिली है। फायरिंग की जानकारी मिलने के 15 मिनट में ही वह मौके पर पहुंच गए थे। हमें चर्च की ऊपरी मंजिल पर गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जब वहां पहुंचे तो एक शख्स का शव मिला है। जिसकी फिलहाल शिनाख्त नहीं हो सकी है, लेकिन पुलिस ने आशंका जताई है कि यह शव हमलावर का हो सकता है।

पुलिस ने बताया कि यह घटना ग्रोस बोर्स्टेल इलाके के एक चर्च के येहोवा विटनेस किंगडम हॉल में हुई। फिलहाल हमलावर के बारे में अभी कोई सटीक जानकारी नहीं मिल सकी है और ना ही यह पता चल पाया है कि उसने घटना को अंजाम क्यों दिया।

हैम्बर्ग पुलिस ने ट्वीट किया कि "ग्रॉसबोरस्टेल जिले के डेलबोएज स्ट्रीट में एक चर्च में गोलीबारी की गई, इस घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, कुछ की जान भी चली गई है। हम बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों के साथ मौक पर मौजूद हैं।"

वहीं घटना के दो प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उन्होंने 12 गोलियों के चलने की आवाजें सुनीं। हर मिनट गोली चल रही थी। गोलियों की आवाज सुनकर वे बहुत डर गए थे। इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बड़ी तादाद में पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है। आसपास रहने वाले लोगों से घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। चर्च के आसपास की सड़कों की घेराबंदी कर दी गई है।

आपकी राय !

Gujaraat में अबकी बार किसकी सरकार?

मौसम