UPSSSC: उत्तर प्रदेश में इन 2500 से अधिक सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन आज से, देखें अधिसूचना

Jan 18, 2022
Source: https://www.jagran.com

UPSSSC द्वारा 6 जनवरी 2022 को जारी अनुदेशक भर्ती विज्ञापन (सं.02-परीक्षा/2022) के अनुसार उत्तर प्रदेश सरकार के प्रशिक्षण एवं सेवायोजन विभाग में अनुदेशक के 2504 पदों पर भर्ती की जानी है। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज यानि 18 जनवरी 2022 से शुरू होने जा रही है।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी भर्ती की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। भले ही उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों की तारीखों की 8 जनवरी 2022 को घोषणा के बाद आचार संहिता लागू हो चुकी है, लेकिन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा 2500 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना दो दिन पहले ही यानि 6 जनवरी को जारी कर दी गयी गयी थी। UPSSSC द्वारा 6 जनवरी 2022 को जारी अनुदेशक भर्ती विज्ञापन (सं.02-परीक्षा/2022) के अनुसार उत्तर प्रदेश सरकार के प्रशिक्षण एवं सेवायोजन विभाग में अनुदेशक के 2504 पदों पर भर्ती की जानी है। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज यानि 18 जनवरी 2022 से शुरू होने जा रही है।

UPSSSC 2504 अनुदेशक भर्ती 2022 अधिसूचना इस लिंक से देखें

इस लिंक से करें आवेदन

यह भी पढ़ें - उत्तर प्रदेश में निकली चार नई सरकारी नौकरी भर्तियां, करीब 5000 पदों के लिए अधिसूचनाएं जारी

ऐसे करें आवेदन

उत्तर प्रदेश अनुदेशक भर्ती के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट, upsssc.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाने वाले ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर पाएंगे। आयोग ने उम्मीदवारों से 8 फरवरी 2022 तक आवेदन स्वीकार किए जाने की घोषणा की है। आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को 25 रुपये का शुल्क भी देना होगा, जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से किया जा सकेगा।

 

आपकी राय !

हमारे राज्य में औद्योगिक मजदूरों के हित में क्या कानून है

मौसम