MS Dhoni-Jio Mart : रिलायंस और MS धोनी के बीच हुई बड़ी डील, जियोमार्ट के बने ब्रांड एंबेसडर

Oct 06, 2023

MS Dhoni : धोनी को रिलायंस रिटेल के जियोमार्ट (Jio Mart) का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है.धोनी ने कहा कि मैं जियोमार्ट के साथ जुड़ने व लाखों भारतीयों की खरीदारी की यात्रा का हिस्सा बनने पर बहुत खुश हूं.

MS Dhoni-Jio Mart Deal : भारतीय क्रिटेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने देश के दिग्गज बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की कंपनी के साथ बहुत बड़ी डील की है. एमसी धोनी (MS Dhoni) ने रियालंस इंडस्ट्रीज के साथ एक नई पारी शुरू की है. दरअसल धोनी को रिलायंस रिटेल के जियोमार्ट (Jio Mart) का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है. वह पहले भी रिलासंय की कई कंपनियों के साथ काम कर रहे हैं. कंपनी ने अपने बयान में इसकी जानकारी दी है.

रिलायंस रिटेल ने धोनी के साथ हुई डील पर बयान दिया. कंपनी ने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को जियोमार्ट (Jio Mart) का ब्रांड एंबेसडर बनाया है. साथ ही कंपनी ने बताया कि वो जियोमार्ट के फेस्टिव कैंपेन का नाम भी बदलेगी. जिसका नया नाम 'जियो उत्सव, सेलिब्रेशन ऑफ इंडिया' कर दिया गया है. जियोमार्ट के सीईओ वरागंती ने धोनी को एक मधुबनी पेंटिंग गिफ्ट की है. इस पेंटिंग को बिहार की कारीगर अंबिका देवी ने बनाया है.

डील पर बोले MS धोनी

महेंद्र सिंह धोनी ने जियोमार्ट का ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने पर खुशी जाहिर की है. धोनी ने कहा कि भारत में अपनी जीवंत संस्कृति, लोगों और त्योहारों के लिए जाना जाता है. उन्होंने कहा जियोमार्ट का 'जियो उत्सव कैंपेन' भारत और उसके लोगों को उत्सव का एक प्रतीक है. मैं जियोमार्ट के साथ जुड़ने व लाखों भारतीयों की खरीदारी की यात्रा का हिस्सा बनने पर बहुत खुश हूं.

कब शुरू होगा कैंपेन

8 अक्टूबर, 2023 को 'जियो उत्सव कैंपेन' सेल की शुरुआत होगी. धोनी ब्रांड एंबेसडर के तौर पर 45 सेकेंड की फिल्म में भी दिखाई देंगे. वहीं जियोमार्ट के सीईओ संदीप वरागंती ने एमएस धोनी का स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि ब्रांड एंबेसडर के रूप में एमएस धोनी बिल्कुल सटीक पसंद हैं.

आपकी राय !

हमारे राज्य में औद्योगिक मजदूरों के हित में क्या कानून है

मौसम