गाजियाबाद : पीपीई किट बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग, 12 बुरी तरह झुलसे, मालिक की इलाज के दौरान मौत

Mar 13, 2021
Source: tricitytoday.com

आग की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 12 गाडियों घंटो कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग में झुलसे फैक्ट्री मालिक समेत कई कर्मचारियों की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी का जीटीबी अस्पताल में इलाज चल रहा है। आग लगने से भारी नुकसान हुआ है। आग इतनी भयंकर थी कि आसपास की फैक्ट्रियों में काम करने वाले कर्मचारियों में भी हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आने से फैक्ट्री मालिक की उपचार के दौरान मौत हो गई।

लिंक रोड थाना क्षेत्र के साइट-4 स्थित ईफर सर्जिमेड फैक्ट्री में सर्जिकल ग्लव्स, मास्क, पीपीई किट, फेस शील्ड, बैंडेज और टेप आदि बनाती है। फैक्ट्री के मालिक दिल्ली निवासी कुणाल दहल (40) की थी। गुरूवार देर रात फैक्ट्री में काम चल रहा था और मालिक के साथ करीब 20 कर्मचारी अंदर मौजूद थे। देर रात करीब 9 बजे के बाद अचानक फैक्ट्री में आग लग गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दमकलकर्मियों के साथ मिलकर 14 लोगों को निकालकर पास के यशोदा अस्पताल और मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया। झुलसे लोगों में दो महिला और बच्चा भी शामिल है। तीन को गंभीर हालत देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया है। 

आग इतनी भीषण थी कि लोगों को बचने का मौका नहीं मिला। बाहर निकाले लोग मदद मिलने से पहले ही करीब 60 फीसद तक झुलस चुके थे। आग की चपेट में फैक्टरी में मौजूद किशोरी शिवी (16), विश्वनाथ (22), मोहित (18), ट्विंकल (20), विवेक (26), अरविंद तिवारी, जावेद, रकीबुल, राशिद अली, सद्दाम, सुशील, शेरबुल झुलस गए हैं। विश्वनाथ, मोहित, टविंकल, कुणाल की हालत गंभीर है। इनको वेंटिलेटर पर रखा गया है। अरविंद तिवारी, जावेद, रकीबुल, राशिद अली, सद्दाम, सुशील, शेरबुल को सफदरजंग रेफर किया गया है। 

देर रात एडीएम सिटी शैलेंद्र सिंह और एसपी सिटी द्वितीय ज्ञानेंद्र सिंह, सीओ इंदिरापुरम अंशु जैन, सीओ आलोक दुबे के साथ आसपास के कई थानों की भारी फोर्स पहुंच गई थी। सीएफओ सुनील कुमार ने बताया कि आग भूतल पर लगी थी। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि दमकल की 12 गाड़ी आग बुझाने में लगी हुई थीं। आग पर कड़ी मेहनत के बाद करीब 4 घंटे बाद काबू पाया गया। घटनास्थल पर 50 से अधिक दमकलकर्मी मौजूद थे। आसपास जगह न होने के चलते आग बुझाने में परेशानी आई। इस कारण दमकल टीम को फैक्ट्री की दीवारें भी तोडना पड़ीं। 

उन्होंने बताया कि धमाके के साथ फैक्ट्री की दीवार गिरने से भी उसकी चपेट में आकर मजदूर घायल हुए हैं। सभी घायलों का उपचार चल रहा है। सीओ इंदिरापुरम अंशु जैन ने बताया इस हादसे में शुक्रवार सुबह फैक्ट्री मालिक कुणाल दहल की उपचार के दौरान मौत हो गई है। घायलों का उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार घायल कर्मचारियों की हालत भी गंभीर है।

आपकी राय !

अग्निवीर योजना से कितने युवा खुश... और कितने नहीं वोट करे और कमेंट में हमे वजह बातए ? #agniveer #agniveeryojana #opinionpoll

मौसम