Happy birthday shardha kapoor: आज हैं बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस का 36वां बर्थडे, आशिकी 2 में बेहतरीन अभिनय के लिए जानी जाती है श्रद्धा कपूर

Mar 03, 2023

बॉलावुड में अपने बेहतरीन अदा से सबको दिवाना बनाने वाली आशिकी गर्ल, एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहीं है। भले ही एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर बॉलीवुड के मशहूर 'विलेन' शक्ती कपूर की बेटी हैं, लेकिन अपने अदाकारी और बेहतीन अवाज से बहुत ही कम समय में फैंस का प्यार बटोरने में कामयाब रहीं। उनकी अदा पर लाखों करोड़ों लोग दीवाने है। तो आइए उनके जन्म दिन के खास मौके पर उनके जीवन से जुड़े कुछ रोचक बातें जानते है।

Birthday Special: 3 मार्च 1987 को मुंबई में श्रद्धा कपूर का जन्म हुआ था। बॉलीवुड के जाने माने टॉप विलेन के रुप में देखे जाने वाले एक्टर शक्ती कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। एक्ट्रेस बेहतरीन अभिनय के साथ-साथ एक बेहतरीन गायिका भी हैं। श्रद्धा की पढ़ाई का बात करें तो इनकी शुरुआती पढ़ाई मुबंई में स्थित जमनाबाई नरसी स्कूल से हुई है। आपको बता दें की एक्टर टाइगर श्रॉफ भी श्रद्धा के साथ ही उसी स्कूल में पढ़ते थे। इसलिए ये दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं। बाद में एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका के बोस्टन यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया हालांकि कुछ समय बाद श्रद्धा ने पढ़ाई को छोड़ कर बॉलीवुड में जाने का फैसला ले लिया।

16 के उम्र में मिली थी फिल्म

करने का ऑफर आपको बता दें कि जब श्रद्धा केवल 16 साल की थीं तब उन्हें सलमान खान के फिल्मों में काम करने का ऑफर मिला था। लेकिन श्रद्धा ने इस फिल्म को ठुकरा दिया था। लेकिन कुछ समय बाद ही फिल्म तीन पत्ती से हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया, आपको बता दें कि इस फिल्म में बेहतरीन अभिनय से लोगों का दिल जितने में कामयाब रही हालंकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उतना कमाल नहीं दिखा पाईं।

‘आशिकी 2’ से मिली श्रद्धा को पहचान

बॉलीवुड फेम श्रद्धा कपूर का बॉलीवुड में शुरुआती करियर थोड़ा खराब रहा हालांकि दो फिल्में फ्लॉप होने के बाद श्रद्धा को महेश भट्ट ने अपनी फिल्म आशिकी 2 में लीड रोल का किरदार दिया, दर्शक को आशिकी 2 फिल्म में श्रद्धा कपूर का अभिनय खूब पसंद आया। जिसके बाद श्रद्धा कपूर स्टार बन गई। आपको बता दें की श्रद्धा कपूर की आशिकी 2 बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

इन फिल्मों में दिखाई दमदार अदाकारी

श्रद्धा कपूर आशिकी 2 फिल्म के बाद कई और फिल्मों में दमादार अबिनय से लोगों के दिल में अपनी जहग बनाई। फिल्म एबीसीडी-2, एक विलेन, बागी, बागी-2, बागी-3, स्त्री, छिछोरे, और हसीना परकार, हैदर जैसी सुपरहिट फिल्में में बेहतरीन अदाकारी के लिए जानी जाती है।

आपकी राय !

uniform civil code से कैसे होगा बीजेपी का फायदा ?

मौसम