जानिए कमल ककड़ी क्या है और इसके शरीर में क्या फायदे मिलते हैं?

Mar 14, 2023

आप ने देखा होगा कि गर्मियां शुरु होते ही कई लोग खीरा ककड़ी जैसी चीजों का सेवन करते हैं साथ ही यह हमारे शरीर के लिए बेहद ही जरुरी होते हैं। जो लोग ककड़ी का सेवन करते हैं ऐसे लोगों के शरीर को ककड़ी हाइड्रेट रखने में काफी मदद करती है। अक्सर कई लोग गर्मियों के दिनों में ककड़ी सलाद में खाना पसंद करते हैं तो वहीं दूसरी ओर कई लोग इसे फेसमास्क के साथ आंखों पर भी लगाते हैं।

ककड़ी का सेवन तो सभी लोगों ने अपने-अपने जीवन में किया ही होगा, लेकिन क्या कभी आप ने कमल ककड़ी के बारे में सुना है। माना जाता है कि इसका जड़ीबूटी की तरह प्रयोग किया जा सकता है।कमल ककड़ी हमारे शरीर को अनेक प्रकार के फायदे पहुंचाती है। आपको बता दें कि कमल की जड़ को कमल ककड़ी के नाम से जाना जाता है। साथ ही कई लोग ऐसे होते हैं जो कमल ककड़ी की सब्जी भी बनाकर खाते हैं।यह सेहत के लिए भी काफी लाभदायक होती है। आइए जानते है कि इसके क्या –क्या फायदे हो सकते हैं?

सूजन को करें दूर

कमल ककड़ी में एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व पाया जाता है, जो हमारे शरीर की सूजन को कम करने में काफी मदद करता है।यदि आप कई दिनों से सूजन की समस्या से परेशान है, तो ऐसी स्थिति में आपको कमल ककड़ी का सेवन जरूर करना चाहिए।यह कैंसर सेल्स को कम करने में भी काफी मदद करती है।

पाचन क्रिया को करें मजूबत

कई लोग ऐसे होते हैं जिनके शरीर में पाचन से जुड़ी अनेक प्रकार की समस्या होती है।जिसके कारण लोगों को अनेक प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे लोगों को कमल ककड़ी का सेवन आवश्य करना चाहिए।साथ ही डायरिया की समस्या को दूर करने में मददगार है। कमल ककड़ी में विटामिन-सी पाया जाता है जो पाचन क्रिया को मजबूत करने में सहायता करता है।

एनीमिया की समस्या को करे दूर

कई हेल्थ ऐक्सपर्ट का कहना है कि कमल ककड़ी में भरपूर मात्रा में आयरन, विटामिन-सी,जिंक और मैंगनीज पाया जाता है जो आपके शरीर में रेड ब्लड सेल्स को बढ़ाने में मदद करता है।साथ ही शरीर में होने वाली थकान और अनेक प्रकार की बीमारियों को शरीर से दूर रखता है।

आपकी राय !

हमारे राज्य में औद्योगिक मजदूरों के हित में क्या कानून है

मौसम