दुल्हन के चेहरे पर इस खास चीज से आएगा गजब का निखार, जान लें यूज करने का तरीका

Nov 18, 2022

कोई भी दुल्हन शादी के दिन खूबसूरत दिखने के लिए क्या कुछ नहीं करती है। वो कई तरह के महंगे प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट्स का सहारा लेती हैं और घर पर भी देसी नुस्खे इस्तेमाल करने से पीछे नहीं हटती है। ऐसे में आप घर पर मौजूद चीजों की मदद से प्री ब्राइडल फेस स्क्रब बना सकते हैं।

इस फेस मास्क को चोकर, ग्लिसरीन और आलू के रस से तैयार किया जाता है जिसे लगाने से आपके फेस पर इंस्टेंट ग्लो आ जाता है।

चोकर स्क्रब बनाने की सामग्री

•          1बड़ा चम्मच चोकर

•          1बड़ा चम्मच ग्लिसरीन

•          1बड़ा चम्मच आलू का रस

कैसे बनाएं चोकर स्क्रब

•          चोकर स्क्रब को बनाने के लिए एक बाउल में चोकर,आलू का रस और ग्लिसरीन डालकर मिला लें।

•          अब आप चेहरे को साफ कर लें।

•          फिर इस स्क्रब को पूरे फेस पर अच्छे से लगाएं।

•          इसके बाद फेस पर हल्के हाथों की मसाज करें।

•          करीब करीब 5से 10मिनट तक मसाज करने का बाद साधारण पानी से फेस वॉश कर लें।

आपकी राय !

हमारे राज्य में औद्योगिक मजदूरों के हित में क्या कानून है

मौसम