9 ग्रहों के 9 दान करने से बनेंगे आप धनवान

Feb 10, 2023

यदि आपके जीवन में कोई न कोई लगातार परेशानियां आ रही हैं और आप काफी परेशान रहते हैं ऐसी स्थिति तभ आती है। जब आप की कुंडली में किसी भी प्रकार का कोई भी दोष होता है। कुंडली में स्थित ग्रहों की स्थिति के अनुसार दान करना चाहिए लेकिन इसका फायदा कुछ ही लोगों को नजर आता है।यदि कुंडली के ग्रहों के अनुसार दान किया तो उसका लाभ मिलता है और यदि मन से कुछ दान किया तो उसका नुकसान भी हो सकता है।

ज्योतिष के अनुसार बताया जाता है कि प्रत्येक व्यक्ति के ऊपर ग्रहों का प्रभाव पड़ता है जिसके कारण उसके जीवन में सुख-दुख आना शुरू होते हैं यदि आपके जीवन में लगातार किसी न किसी प्रकार बाधाएं आती है तो इसका सीधा असर हमारे जीवन पर देखने को मिलता है। इस प्रकार के दोषों को दूर करने के लिए कुछ दान भी किए जाते हैं ।जिससे हमे जीवन में लगातार कोई समस्याएं नहीं आती हैं ।

सूर्य

रविवार के दिन सूर्य के लिए गेहूँ, ताँबा, घी, गुड़, लाल कपड़ा, कनेर के फूल, सोना, गाय-बछड़ा आदि का दान किया जाता है।

चंद्र

सोमवार के दिन चंद्र के लिए सफेद कपड़ा, मोती, चाँदी, चावल, चीनी, दही, शंख, सफेद फूल, साँड आदि का दान किया जाता है।

दान

मंगल के लिए मसूर, घी, गुड़, लाल कपड़ा, गेहूँ, केसर, ताँबा, लाल फूल का दान किया जाता है।

कपूर का दान

बुध के लिए मूँग, घी, हरा कपड़ा, चाँदी, फूल, काँसे का बर्तन, हाथी दाँत और कपूर का दान किया जाता है।

वस्तुएं दान करना

चने की दाल, हल्दी, पीला कपड़ा, गुड़, पीला फूल, घी और सोने की वस्तुओं का गुरु के लिए दान किया जाता है।

सफेद चंदन का दान

शुक्र के लिए चाँदी, चावल, दूध, सफेद कपड़ा, घी, सफेद फूल, धूप, अगरबत्ती, इत्र, सफेद चंदन का दा‍न किया जाता है।

शनिवार

ज्वार, रुई, दही, इत्र, सफेद कपड़े, श्रृंगार की वस्तुएं, चावल, शक्कर और गाय को हरा चारा दान करें।

तिलों का दान करना

राहु के लिए काला-नीला कपड़ा, कंबल, सरसों का दाना, राई, ऊनी कपड़ा, काले तिल व तेल का ‍दान किया जाता है।

केतु के लिए

कहा जाता है कि केतु के लिए सात अनाज, काजल, झंडा, ऊनी कपड़ा,  तिल आदि चीजों का दान किया जाता है ।

आपकी राय !

क्या आप ram mandir से खुश है ?

मौसम