नारी शक्ति का सम्मान: शालीमार गार्डन में भव्य पदयात्रा का आयोजन
गाज़ियाबाद, 16 अप्रैल 2026।महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण को समर्पित ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के समर्थन में साहिबाबाद के शालीमार गार्डन मंडल, वार्ड-37 में एक भव्य नारी शक्ति पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में नारी शक्ति के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह अधिनियम महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है।
पदयात्रा का शुभारंभ प्रातः 11:00 बजे भारत माता चौक, शालीमार गार्डन मेन में प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ किया गया। इसके बाद यह यात्रा जोश और उत्साह के साथ आगे बढ़ते हुए महाराणा प्रताप चौक, 80 फुट रोड पर जाकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में ‘नारी शक्ति’ के समर्थन में गगनभेदी नारों से वातावरण गूंजता रहा।
इस आयोजन में सरदार सिंह भाटी (पूर्व डिप्टी मेयर), कालीचरण पहलवान (पार्षद) एवं अशोक भाटी (मंडल अध्यक्ष, शालीमार गार्डन) विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक के रूप में पार्षद रवि भाटी ने अहम भूमिका निभाई, जबकि आयोजन को सफल बनाने में मयंक गोयल का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम के माध्यम से समाज में महिलाओं के अधिकार, सम्मान और उनकी भागीदारी को लेकर एक सशक्त संदेश दिया गया। यह आयोजन इस बात का प्रतीक बना कि नारी शक्ति के उत्थान के लिए समाज का हर वर्ग प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर पार्षद रवि भाटी, पार्षद किरण देवी, मीनाक्षी, अन्नू पाहवा, शालू सिंह, निधि उपाध्याय, राजन आर्या (महानगर उपाध्यक्ष), विनोद कसाना (महानगर उपाध्यक्ष), अशोक भाटी (मंडल अध्यक्ष), दीपक ठाकुर (मंत्री), नीरज शर्मा, संजीव शर्मा, अरविंद पांचाल, विनीत, ममता, सुमन, बबली चौहान, चंचल, परमजीत पावला, सीता, बिना, मंजू, आरती, बबिता, डॉ. प्रीति, गीता, नीता मिश्रा, सोनू चौधरी, दीपक मिश्रा, पवन त्यागी एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
