प्रेस विज्ञप्ति भाजपा महानगर कार्यालय में क्रॉसिंग मंडल की नव-नियुक्त कार्यकारिणी का भव्य स्वागत

प्रेस विज्ञप्ति
भाजपा महानगर कार्यालय में क्रॉसिंग मंडल की नव-नियुक्त कार्यकारिणी का भव्य स्वागत
भारतीय जनता पार्टी के महानगर कार्यालय में आज क्रॉसिंग मंडल की नव-नियुक्त कार्यकारिणी का महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल द्वारा जोरदार एवं भव्य स्वागत किया गया।


इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि इस नए गठन के साथ महानगर के सभी मंडल पूर्ण ऊर्जा और समर्पण के साथ आगामी कार्यक्रमों एवं वर्ष 2027 के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए तैयार हैं।


उन्होंने विश्वास जताया कि क्रॉसिंग मंडल, धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में संगठन के सभी कार्यों को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाएगा तथा भारतीय जनता पार्टी नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।


स्वागत एवं परिचय बैठक में महानगर महामंत्री प्रदीप चौहान, पंकज भारद्वाज, गौरव चोपड़ा सहित महानगर टीम के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।