भारतीय जनता पार्टी के 47 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आज शहर विधानसभा स्थित वार्ड नंबर 9 पटेलनगर की पार्षद बहन शीतल चौधरी जी द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
भारतीय जनता पार्टी के 47 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आज शहर विधानसभा स्थित वार्ड नंबर 9 पटेलनगर की पार्षद बहन शीतल चौधरी जी द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक खेकड़ा आदरणीय रूप चौधरी जी का हम सभी को उद्बोधन सुनने को मिला कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल
अध्यक्ष एडवोकेट महिम मित्तल जी द्वारा की गई और कार्यक्रम का संचालन मंडल उपाध्यक्ष कलवा कश्यप जी द्वारा किया गया कार्यक्रम में मुख्य वक्ता आदरणीय रूप चौधरी जी द्वारा भारतीय जनता पार्टी के 46 वर्षों के संघर्ष और 46 वर्षों की उपलब्धियां सभी कार्यकर्ताओं के बीच रखी जिसमें उन्होंने जनसंघ से लेकर आज के वर्तमान
भारतीय जनता पार्टी के स्वरूप को सभी कार्यकर्ताओं के बीच बहुत ही विस्तार से रखी.आज मोदी जी और योगी जी के रूप में डबल इंजन की सरकार के विकास कार्यों की चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि किस प्रकार हमारी सरकार सड़क स्वास्थ्य शिक्षा चिकित्सा और विज्ञान के क्षेत्र में किस प्रकार आज अपने भारत वर्ष को विश्व में नंबर वन
बनाया है उक्त कार्यक्रम में वार्ड नंबर 9 के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को मुख्य अतिथि द्वारा पटका पहनाकर सम्मानित किया. कार्यक्रम में विनीत त्यागी नवनीत शर्मा रणवीर सिंह जी समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
