वुहान के लैब से वायरस निकलने की करा रहे जांच ट्रंप

Apr 19, 2020

वुहान के लैब से वायरस निकलने की करा रहे जांच ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति को वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी से वायरस लीक होने का संदेह

दुनियाभर में कोरोना महामारी फैलने को लेकर मध्य चीन का वुहान शहर विवादों के केंद्र में आ गया है। ऐसी कई रिपोर्ट आई हैं जिनमें यह दावा किया गया है कि इसी शहर की एक लैब से कोरोना वायरस निकला है। इन्हीं रिपोर्ट को आधार बनाते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दोहराया कि वह इनकी सत्यता की जांच करा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने वुहान की एक लैब को अमेरिका से मिलने वाले फंड पर रोक लगाने का एलान भी किया। ट्रंप ने एक दिन पहले भी कहा था कि उनकी सरकार यह पुख्ता तरीके से पता लगा रही है कि कोरोना वायरस क्या वुहान की लैब में उत्पन्न किया गया है इस खतरनाक वायरस ने पूरे विश्व में अब तक डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों की जान ले ली है। फॉक्स न्यूज के अनुसार, अमेरिका इन रिपोर्ट की विस्तृत जांच करा रहा है कि क्या यह खतरनाक वायरस वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी से लीक हुआ|खुफिया एजेंसियां लैब और वायरस के प्रारंभिक प्रभाव को लेकर जानकारी जुटा रही हैं। वुहान की लैब से कोरोना वायरस के निकलने की जांच कराने के सवाल पर ट्रंप ने शुक्रवार को ह्वाइट हाउस में पत्रकारों से कहा हम इस पर गौर कर रहे हैं। कई लोग इसकी छानबीन कर रहे हैं। ऐसा लगता है कि इनमें कुछ सच्चाई है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया वे कुछ खास प्रकार के चमगादड़ की बात कर रहे हैं|लेकिन क्या आप इस पर यकीन कर सकते हैं। यह चमगादड़ सीफूड मार्केट में बिकता है। कोरोना का प्रकोप बढ़ने पर आईं कई खबरों में यह दावा किया गया था कि वुहान के सीफूड मार्केट से यह वायरस फैला है। फिर यह दावा किया गया कि चमगादड़ खाने से कोरोना वायरस संक्रमण की शुरुआत हुई थी। चीन के हुबेई में वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी एएफपी ओबामा प्रशासन ने दिए थे 28 करोड़ ट्रंप ने वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी को अमेरिका से मिलने वाले फंड को खत्म करने का एलान करते हुए कहा ओबामा प्रशासन ने चीनी लैब को 37 लाख डॉलर (करीब 28 करोड़ रुपये) का फंड दिया था। करीब आधा दर्जन अमेरिकी सांसदों ने राष्ट्रपति से वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी को दिए जाने वाले फंड को रोकने की मांग की थी। वुहान से बाहर जाने के लिए कराना होगा टेस्ट |

यह भी पढ़े-

नीति बदली अब ड्रैगन के चंगुल में नहीं आएंगी घरेलू कंपनियां http://uvindianews.com/news/policy-changes-domestic-companies-will-no-longer-be-in-the-grip-of-the-dragon

 

आपकी राय !

क्या आप ram mandir से खुश है ?

मौसम