पिछली हड़तालो से बडी होगी 8जनवरी 2020 की हड़ताल

Jan 07, 2020

पिछली हड़तालो से बडी होगी 8जनवरी 2020 की हड़ताल

आर पी सिंह

केन्द्र व प्रदेश , सरकार की मजदूर विरोधी व गलत नीतियों के खिलाफ की जा रही हड़ताल में  बी0एम0एस0 को छोड़कर देश की 10 केन्द्रीय ट्रेड  यूनियनों व कर्मचारी फैडरेशनों ने 8 जनवरी 2020 को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आहावान किया है अब यह हड़ताल केवल टेªड यूनियनों की हड़ताल नहीं रह गयी है। तमाम किसानों, छात्रों, नौजवानों, महिलाओं आदि के संगठनों ने इस हडताल का पुरजोर समर्थन कर दिया है। भाजपा की मोदी-2 सरकार में यह पहली हड़ताल होने जा रही है जिसमें मजदूर कर्मचारी व जनता के अन्य मेहनकश हिस्से अपनी बदहाली के खिलाफ व देश के सार्वजनिक क्षेत्र को बचाने के लिए अपना आक्रोश जाहिर करेगें।

8 जनवरी 2020 को होने वाली हड़ताल मे शामिल हिन्द मजदूर सभा, इन्टक, सीटू ,यु टी यु सी ,यु पी एल एफ,एफ बी एल,टी यु सी आई ,नोएडा कामगार महासंघ आदि  संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जोरदार तरीके से प्रचार अभियान चलाकर 8 जनवरी के आन्दोलन को सफल बनाने की अपील की वही हड़ताल को लेकर जिला प्रशासन गम्भीर हो गया है पुलिस अधीक्षक नोएडा ने सैक्टर-6 अपने कार्यालय पर आज 6,1,2020 को 3बजे ट्रेंड  यूनियन नेताओं के साथ बैठक की हड़ताल के दौरान शांति बनाये रखने के की अपील की ट्रेंड यूनियन नेताओं ने भी शांति बनाये रखने का भरोसा दिया बैठक में  आर पी सिंह, के पी ओझा, गंगेश्वर दत्त शर्मा सुधीर त्यागी राम मिलन सिंह उदय चन्द्र झा, राम  नरेश यादव आदि नेताओं ने भाग लिया।

यह भी पढ़े-

नगर निगम के शौचालयों में जाने से पहले उतारने होंगे अपने जूते-चप्पल, जानने के लिए लिंक पे क्लिक करे http://uvindianews.com/news/you-have-to-remove-your-shoes-and-slippers-before-going-to-the-municipal-toilets

आपकी राय !

Gujaraat में अबकी बार किसकी सरकार?

मौसम