आॅनलाइन होगी लाइसेंस प्रक्रिया

Jun 03, 2019

आॅनलाइन होगी लाइसेंस प्रक्रिया

39 लाइसेंस जारी करता है नगर निगम

-उद्योग विहार (जून 2019)- गाजियाबाद।
लाइसेंस प्रक्रिया को नगर निगम आॅनलाइन करने जा रहा है। इसके लिए पोर्टल बनवाया जा रहा है। निगम 39 प्रकार के लाइसेंस जारी करता है। समय की बचत और संसाधनों की कमी को देखते हुए पोर्टल तैयार कराने का आदेश हुए हैं। ज्यादातर लाइसेंस निगम का राजस्व और स्वास्थ्य विभाग बनाता है। इसके बनने पर लाइसेंस बनाने के लिए ज्यादा कर्मचारियों को लगाने की जरूरत नहीं होगी। घर बैठे लोग आवेदन कर सकेंगे। जिनके लाइसेंस बने हुए हैं, वह रिन्यूअल करा सकेंगे। निगम मुख्यालय या जोनल कार्यालय का चक्कर काटने की जरूरत नहीं होगी। अभी मैनुअल प्रक्रिया: नगर निगम हाउस टैक्स आॅनलाइन जमा करने की सुविधा कई सालों से दे रखी है। लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया अब भी पुराने ढर्रे पर मैनुअल ही चल रही है। इस काम के लिए निगम को अलग से कई कर्मचारी लगाने पड़ते हैं। जब लाइसेंस रिन्यूअल का वक्त आता है, निगम दफ्तरों में भीड़ नजर आती है। लोगों में धक्कामुक्की तक होती है। आॅनलाइन व्यवस्था होने पर यह झंझट खत्म हो जाएंगे। सीमित संसाधनों के बावजूद निगम की आय में इजाफा होगा।

यह भी पढ़े-

नियुक्ति अवैध होने के आधार पर किसी कर्मचारी को टर्मिनेट या सेवा समाप्त करना है छंटनी के समान-सुप्रीम कोर्ट, जानने के लिए लिंक पे क्लिक करे http://uvindianews.com/news/the-termination-or-termination-of-service-to-an-employee-on-the-basis-of-invalidity-is-equal-to-sorting-the-supreme-court

आपकी राय !

अग्निवीर योजना से कितने युवा खुश... और कितने नहीं वोट करे और कमेंट में हमे वजह बातए ? #agniveer #agniveeryojana #opinionpoll

मौसम